‘राम ने मांगी 20% छूट…’ Prakash Raj की बात पर भड़के लोग, केस दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 04:40 PM (IST)
नारी डेस्क: प्रकाश राज भारतीय सिनेमा के जाने माने मशहूर अभिनेता हैं। अपने अभिनय से वो सब को इम्प्रेस कर लेते हैं। बता दे की एक्टर मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय करते हैं। उन्होंने वांटेड' और 'सिंघम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा कर ऑडियंस का दिल जीता। बता दे कि अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। जनवरी 2026 में केरल के साहित्य उत्सव में सुपरस्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं अब इसे लेकर एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में....
रामायण से जोडा बवाल
जानकारी के मुताबिक, यह बयान एक क्रिएटिव वर्कशॉप के दौरान सामने आया, जहां बच्चों के एक थिएटर ग्रुप ने Ramayana पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया था। इस नाटक में रामायण को एक अलग और कल्पनात्मक अंदाज में दिखाया गया था। प्रस्तुति के बाद प्रकाश राज ने इसी कहानी का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी, जो अब विवाद का कारण बन गई है। इस वर्कशॉप में दिखाई गई कहानी पारंपरिक रामायण से काफी अलग थी। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण और सीता को एक अलग नजरिए से पेश किया गया। कहानी के मुताबिक, यात्रा के दौरान उन्हें भूख लगती है और वे एक बगीचे से फल लेने की बात करते हैं। इसी दौरान रावण और शूर्पणखा का जिक्र भी किया गया, जहां पूरी घटना को एक आधुनिक और व्यंग्यात्मक अंदाज में दिखाया गया था, जिसमें पैसों और जीएसटी तक की बातें शामिल थीं। प्रकाश राज ने इस कहानी को मंच पर साझा करते हुए उसी अंदाज में सुनाया, जिसे लेकर अब लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका! कैंसर से जंग हार गए मशहूर एक्टर, इमोशनल पोस्ट ने सबको रुलाया
लोगों की नाराजगी क्यों बढ़ी
कई लोगों का मानना है कि इस तरह की प्रस्तुति और बयान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। खासकर जब बात भगवान राम और रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ की हो, तो लोग इसे गंभीरता से लेते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
दर्ज हुई शिकायत
इस पूरे विवाद के बीच 16 अप्रैल 2026 को दिल्ली में प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल में दी गई है। आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने जानबूझकर हिंदू भावनाओं को आहत किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वकील अमिता सचदेवा ने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। शिकायत में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की बात कही गई है।

क्या आगे बढ़ेगा मामला?
फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और आने वाले समय में इस पर क्या कार्रवाई होती है, यह देखना बाकी है। लेकिन इतना जरूर है कि एक बार फिर किसी बयान ने कलाकार और आस्था के बीच की बहस को चर्चा में ला दिया है।

