शाकाहारी लोगों को खाने चाहिए ये फूड्स, Vitamin B12 की कमी होगी पूरी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 06:08 PM (IST)

विटामिन्स और मिनरल्स अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। शरीर में इनका स्तर संतुलित बनाए रखना जरुरी है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। मांसाहारी लोगों के लिए तो विटामिन बी12 के कई सारे स्त्रोत हैं, लेकिन शाकाहारी लोगों के पास इतने स्त्रोत नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है। शाकाहारी लोग इन फूड्स के जरिए विटामिन बी12 की कमी पूरी कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही फूड्स... 

क्या प्रभाव पड़ता है विटामिन बी12 की कमी से? 

विटामिन बी12 शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक विटामिन है। शरीर को तंत्रिकाओं के लिए यह विटामिन बहुत ही आवश्यक है। नर्व्स, ब्लड सेल्स और डीएनए को भी स्वस्थ रखने में सहायता करता है। यदि आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में यह विटामिन प्राप्त नहीं हो पाता तो आपको खून की कमी हो सकती है। इसके अलावा आपके नर्वस सिस्टम के कार्यों में भी समस्या आ सकते हैं। सेहत पर भी कई प्रभाव पड़ते हैं। 

PunjabKesari

. आप बहुत ही ज्यादा थके हुए और सुस्त महसूस कर सकते हैं। आपको शरीर में कमजोरी भी महसूस हो सकती है। 

PunjabKesari
. भूख भी कम लग सकती है और आपका फोकस कम हो सकता है। 

PunjabKesari
. आप तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से घिर सकते हैं। 

PunjabKesari
. पूरी नींद लेने में समस्या हो सकती है। सांस लेने में तकलीफ और चलने में भी आपको परेशानी हो सकती है। 

. पाचन में समस्या आ सकती है। 

. आपकी त्वचा पीली पड़ सकती है। 

दूध और उससे बने हुई चीजें 

आयुर्वेद के अनुसार, दूध को संपूर्ण आहार माना गया है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सिर्फ विटामिन बी12 ही नहीं बल्कि प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। यदि आप शाकाहारी हैं तो आपको दूध और उससे बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। आप पनीर , दही, छाछ जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

टेम्पेह 

टेम्पेह फर्मेंटेड सोयाबीन के द्वारा तैयार किया जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरा होता है। काफी हद तक यह टोफू की तरह ही होता है। यह विटामिन बी12 का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। इसमें कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स, जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आप इसका सेवन करी या फिर सूप के रुप में कर सकते हैं। 

PunjabKesari

फोर्टिफाइड फूड्स 

आप फोर्टिफाइड फूड्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें भी विटामिन बी 12 पाया जाता है। आप दलिया, चावल जैसी चीजों को आहार का हिस्सा बना सकते हैं। विटामिन बी 12 की कमी पूरी करने के लिए यह शाकाहारी लोगों के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने साल 2024 तक मिड-डे-मिल में बांटे जाने वाले अनाज को फोर्टिफाइड करके बांटने का फैसला लिया है। आपको बाजार में कई प्रकार के फोर्टिफाइड अनाज मिल जाएंगे। 

PunjabKesari

न्यूट्रिशनल यीस्ट 

न्यूट्रिशनल यीस्ट में भी भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 पाया जाता है। फोर्टिफाइड न्यूट्रिशनल यीस्ट के एक बड़े चम्मच में कम से कम 2.4 एमसीजी(mcg) विटामिन बी12 होता है। आप कई तरह के व्यंजनों में यीस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्नैक्स पर यीस्ट छिड़कर आप इसका सेवन कर सकते हैं। सॉस, मिर्च या फिर करी में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

PunjabKesari
नोट: यदि आप ऊपर बताई हुई किसी भी स्वास्थ्य समस्या से जुझ रहे हैं तो डॉक्टर्स की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static