Chanakya Niti : मैरिड लाइफ को पूरी तरह से बर्बाद कर देती है पति की ये गलतियां
punjabkesari.in Friday, Jun 06, 2025 - 06:34 PM (IST)

नारी डेस्क: आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-विशेषज्ञ थे। उनकी लिखी "चाणक्य नीति" आज भी जीवन में सही दिशा दिखाने का मार्गदर्शन करती है। चाणक्य नीति में पुरुषों (विशेष रूप से पति) के लिए कुछ ऐसे नियम और चेतावनियां बताई गई हैं, जिनका पालन न करने पर घर की शांति, सुख और समृद्धि नष्टहो सकती है।
अधिकार जताना, प्यार नहीं देना
चाणक्य कहते हैं कि जहां केवल नियंत्रण और हुक्म होता है, वहां प्रेम और सम्मान नहीं टिकते। पत्नी से स्नेह, सम्मान और बराबरी का व्यवहार करें
गुस्से में निर्णय लेना
क्रोध में लिया गया निर्णय घर को बर्बादी की ओर ले जाता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना रिश्तों में दरार ले आता है। ऐसे में शांत रहकर सोच-समझकर निर्णय लेना ही समझदारी है।
अधार्मिक या अनैतिक जीवनशैली
चाणक्य नीति के अनुसार जो पति धार्मिक कर्तव्यों से दूर होता है, उसका परिवार भी अशांत रहता है। झूठ, धोखा, व्यभिचार, या शराब आदि का सेवन व्यक्ति के साथ- साथ उसके परिवार का भी नाश कर देती है। इसलिए सत्य, संयम और सदाचार से जीवन जीना ही समझदारी है।
स्त्री का अपमान करना या उसकी उपेक्षा करना
चाणक्य के अनुसार, जो पुरुष अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करता, वह घर में अशांति और दुर्भाग्य को बुलावा देता है। पत्नी को ताना देना या छोटा समझना एक अच्छे पति की निशानी नहीं होती। वहीं पति को अपनी कमाई को समझदारी से खर्च करना चाहिए, वरना परिवार आर्थिक संकट में फंस सकता है।
परिवार से अलगाव या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार
जो पुरुष परिवार की जिम्मेदारियों से भागता है, उसका घर धीरे-धीरे टूटने लगता है। दोस्तों में उलझना, देर रात घर लौटना ये बातें ही घर तोड़ने की जिम्मेदार होती हैं। बेहतर है कि पत्नी-बच्चों को समय दें और और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
चाणक्य नीति के अनुसार आदर्श पति के गुण:
-संयमी और धैर्यवान
-पत्नी का सम्मान करने वाला
- धार्मिक और सदाचारी
-पारिवारिक और जिम्मेदार
- क्रोध और लोभ से दूर रहने वाला
पति यदि ये गलतियां करता है तो उसका असर सिर्फ उसके रिश्ते पर नहीं, बल्कि पूरे घर की सुख-शांति, धन और संतान पर भी पड़ता है। इसलिए हर पति को चाणक्य नीति के अनुसार *संयम, समझदारी और सम्मानके साथ जीवन जीना चाहिए।