इन बर्तनों में खाना शुरू कर दें, ना Sugar होगी ना दिल बीमार, Liver रहेगा एकदम फिट

punjabkesari.in Wednesday, May 28, 2025 - 09:07 PM (IST)

नारी डेस्कः बिगड़ा लाइफस्टाइल हमें कई तरह की हैल्थ समस्याएं, समय से पहले बीमारियां दे रहा है। ब्लड प्रैशर, हार्ट-लिवर की समस्या, मोटापा, शुगर ना जाने ऐसी कितनी बीमारियां जो आज कम उम्र के लोगों को भी घेरे हुए हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे की वजह आपके बर्तन भी हो सकते हैं। दरअसल,अब लोग टैक्नोलॉजी और मॉडर्न के जमाने में ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो अपने साथ बीमारियों के लेकर आते हैं। नॉनस्टिक, प्लास्टिक, एल्यूमीनियम और स्टील के बर्तन ही ज्यादातर इस्तेमाल किए जाते हैं जबकि नॉनस्टिक और प्लास्टिक के बर्तन सबसे ज्यादा नुकसानदेह हैं। 

पुराने जमाने में लोग मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे और मिट्टी के बर्तन में बनाया और खाया खाना सबसे सेहतमंद है क्योंकि मिट्टी के बर्तनों में बना खाना खाने से शरीर को वो सारे पोषक तत्व मिलते हैं और शरीर कई बीमारियों से दूर भी रहती हैं। कई स्टडी में भी ये दावा किया गया है कि मिट्टी और पत्थर से बने बर्तन में खाना पकाने के कई फायदे हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट की माने तो किसी मिट्टी या पत्थर के बने बर्तनों में खाना खाने से आयरन, सल्फर, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। इन बर्तनों में खाना धीमी आंच पर पकाया जाता है इसलिए भोजन में मौजूद पोषक तत्व पूरी तरह से खत्म नहीं होते हैं और भी बहुत सारे फायदे हैं जो हमें मिट्टी के बर्तन में खाना खाने से मिलते हैं। 

1. भोजन के पोषक तत्व नष्ट नहीं होते

मिट्टी के बर्तन धीमी आंच पर खाना पकाते हैं जिससे पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं।
PunjabKesari

2. अपच और गैस की समस्या से राहत

मिट्टी की प्राकृतिक तत्व पाचन में मदद करते हैं और एसिडिटी कम करते हैं जिन लोगों को अपच या हैवी एसिडिटी की प्रॉब्लम रहती है वो तो मिट्टी के बर्तन में खाना जरूर खाएं। 

यह भी पढ़ेंः साल में 1 बार जरूर करवाएं ये 11 तरह के Blood Test

3. ब्लड प्रेशर कंट्रोल और दिल हैल्दी

मिट्टी के बर्तन में पका खाना शरीर को संतुलन में रखने में मदद करता है। इस बर्तन में खाना बनाने में तेल बहुत कम इस्तेमाल किया जाता है। खाना स्लो स्लो बनता है और प्राकृतिक नमी बरकरार रहती है। इस बर्तन में पका खाना खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम रहता है।

4. फूड का पीएच लेवल बरकरार रहता है

मिट्टी की क्षारीयता (alkalinity) भोजन के अम्लीय प्रभाव को संतुलित करती है। मिट्टी के बर्तनों में प्राकृतिक तौर पर अल्कलाइन मौजूद होते हैं जो पीएच स्तर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। मिट्टी के बर्तन में कम मसालों के इस्तेमाल से भी खाना स्वादिष्ट बनता है।

5. ब्लड शुगर, इन्सुलिन का लेवल रखेगा मेंटेन

डायबिटीज से परेशान लोगों को भी मिट्टी के बर्तन में बना खाना खाना चाहिए। इसमें पका खाना खाने से इन्सुलिन का उत्पादन संतुलित रहता है। इसी के साथ पोषक तत्वों से भरपूर खाना शरीर में इम्यूनिटी की मात्रा को भी बढ़ाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ेंः पैर तो देते हैं हर बीमारी की Warning लेकिन ज्यादातर लोग कर देते इग्नोर

मिट्टी के बने बर्तन इस्तेमाल कैसे करें

सिर्फ पानी से धोकर ही बर्तन को इस्तेमाल ना करें।  नए बर्तन में सरसों का तेल लगाकर तीन चौथाई पानी भरकर रख दें। इसके बाद बर्तन को धीमी आंच पर रखकर छोड़ दें। आधे से एक घंटे के बाद उतार दें। खाना बनाने से पहले बर्तन को 20 से 25 मिनट तक डुबोकर रखें। गीले बर्तन को सुखाकर ही उसमें खाना बनाएं।

गोल्ड स्टोन से बने बर्तनों में गुड बैक्टेरिया

मिट्टी के बर्तनों के अलावा स्टोनवेयर यानि  स्पेशल पत्थर के बने बर्तन भी हैल्थ के लिए बढ़िया माना जाते है क्योंकि इनमें प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। इनमें राजस्थान में पाए जाने वाले गोल्ड स्टोन से बने बर्तन भी काफी फेमस है। इन बर्तनों में नेचुरल और गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इन बर्तन में दही के लिए जामन डालने की जरूरत नहीं रहती बिना जामन के ही दही जम जाती है।   बस केवल बर्तन में गुनगुना दूध डालकर ढकने की जरूरत होती है और कुछ घंटों में दही अपने आप जम जाता है। वहीं इन बर्तनों में रखा खाना 57 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी खाना खराब नहीं होता और इस बर्तन में खाना खाने से पेट संबंधी बीमारियां नहीं होती और पानी भी ठंडा रहता है। 

क्या मिट्टी के बर्तन में खाना सुरक्षित है?

मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल कई संस्कृतियों में सदियों से किया जाता रहा है और इन्हें खाना पकाने के लिए सुरक्षित और स्वस्थ माना जाता है। जी हां, मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाना आम तौर पर सुरक्षित है, अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए और सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। 

सबसे अच्छा मिट्टी का बर्तन कौन सा है?

लाल मिट्टी से बने बर्तन, मिट्टी के बर्तनों के सबसे लोकप्रिय बर्तनों में से एक है। इसका चमकीला लाल रंग मिट्टी में मौजूद लौह तत्व के कारण होता है। लाल मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल अक्सर सजावटी या कार्यात्मक मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए किया जाता है, जैसे फूलदान, टाइल और प्लेट।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static