Valentine’s Day: 86% भारतीय महिलाओं को गिफ्ट नहीं, ये खास ‘Surprise’ लेना है पसंद
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 01:04 PM (IST)
नारी डेस्क : वैलेंटाइन वीक आते ही आमतौर पर चॉकलेट, गुलाब और डिनर डेट की चर्चा शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल ट्रेंड बदला हुआ नजर आ रहा है। अब प्यार जताने का नया तरीका सरप्राइज ट्रिप बन रहा है। हालिया सर्वे के मुताबिक, भारतीय महिलाएं महंगे गिफ्ट्स की बजाय पार्टनर की तरफ से की गई ट्रैवल प्लानिंग को ज्यादा अहम मान रही हैं।
सर्वे में क्या निकला सामने
86% भारतीय महिलाओं ने माना कि गिफ्ट से ज्यादा उन्हें सरप्राइज ट्रिप पसंद है।
76% महिलाओं का कहना है कि छुट्टियों की प्लानिंग में पुरुषों को आगे आना चाहिए।
82% महिलाएं महंगे तोहफों से ज्यादा अच्छे अनुभव (Experiences) को प्राथमिकता देती हैं।
सर्वे के अनुसार, पार्टनर द्वारा खुद ट्रिप प्लान करना और बुकिंग करना महिलाओं को सबसे ज्यादा आकर्षक लगता है।

वैलेंटाइन वीकेंड पर कहां जा रहे हैं कपल्स?
ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के डेटा के मुताबिक, इस साल वैलेंटाइन वीक के दौरान होटल बुकिंग्स में करीब 175% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे साफ है कि कपल्स अब सेलिब्रेशन के लिए घूमने-फिरने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
कपल्स की पसंदीदा डेस्टिनेशंस
पॉन्डिचेरी: 48% ज्यादा सर्च, समुद्र तट और फ्रेंच गलियों का आकर्षण।
तिरुवनंतपुरम: 41% उछाल, क्लिफ साइड व्यू और कैफे कल्चर लोकप्रिय।
उदयपुर: 33% बढ़त, झीलें और हेरिटेज स्टे कपल्स की पहली पसंद।
इंटरनेशनल: दुबई और हांगकांग लोकप्रिय बने हुए हैं, जबकि कोलंबो में बुकिंग्स में 65% से ज्यादा ग्रोथ देखी गई।

बदलता वैलेंटाइन ट्रेंड
इस साल का वैलेंटाइन सिर्फ एक दिन का सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि यादगार अनुभवों का नाम बन गया है। कपल्स अब एक-दूसरे को खुश करने के लिए महंगे गिफ्ट्स नहीं, बल्कि साथ समय बिताने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने को ज्यादा अहम मान रहे हैं।

