वैष्णो देवी जाने वाले भक्त पहले जान लें ये नियम नहीं तो भरना पड़ सकता भारी जुर्माना
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 03:49 PM (IST)
नारी डेस्क : माता वैष्णो देवी को आदिशक्ति मां दुर्गा का प्रमुख स्वरूप माना जाता है। उनका प्राचीन मंदिर त्रिकुटा पर्वत की प्राकृतिक गुफा में स्थित है और हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर आते हैं। बता दें की मंदिर के भवन, गर्भगृह और पवित्र गुफा में फोटो और वीडियो बनाना सख्त मना है। हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर युवती ने हिडन कैमरा का इस्तेमाल कर मंदिर की वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद SMVDSB और पुलिस ने नया निर्देश जारी किया है।
अब मंदिर में तीन-परत सुरक्षा जांच की जाएगी।
कोई भी गुप्त कैमरा या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाते पाया गया, तो कड़ी सजा होगी।
कटरा से लेकर मंदिर तक हर श्रद्धालु की बारीकी से जांच की जाएगी।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
वीडियो और फोटो पर प्रतिबंध क्यों?
मंदिर प्रशासन का कहना है कि फोटो और वीडियो पर रोक मंदिर की सुरक्षा, मर्यादा और श्रद्धालुओं की प्राइवेसी के लिए है। वीआईपी (VIP) और वीवीआईपी (VVIP) श्रद्धालुओं को भी भवन के अंदर वीडियो या फोटो लेने की अनुमति नहीं है।
यें भी पढ़ें : Uric Acid बढ़ने पर शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण, इन्हें कम करने के असरदार उपाय
युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पिछले हफ्ते, व्यूज के लालच में एक कंटेंट क्रिएटर युवती ने हिडन कैमरे से मंदिर की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। वीडियो वायरल होते ही SMVDSB ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। श्राइन बोर्ड और पुलिस ने श्रद्धालुओं को साफ चेतावनी दी है कि मंदिर में नियम तोड़ना भारी पड़ सकता है। भक्तों से अनुरोध है कि वे मंदिर की पवित्रता और सुरक्षा का सम्मान करें और फोटो या वीडियो बनाने से बचें।

