उर्वशी ने रचा इतिहास, ''स्त्री शक्ति नेशनल अवाॅर्ड'' पाने वाली सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 01:09 PM (IST)

कोरोना महामारी के दौरान लगे लाॅकडाउन में बा‌ॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई थीं। वहीं मुंबई में आए चक्रवात तूफान ताउते और भारी बारिश के कारण कई लोग सड़कों पर आ गए थी। जिनकी मदद के लिए उर्वशी आगे आई और प्रभावित इलाकों में जाकर खाना बांटा था। फैंस ने भी उनके इस नेक काम को खूब सराहा था। वहीं अब उर्वशी को 'स्त्री शक्ति नेशनल अवाॅर्ड 2021' से सम्मानित किया गया है।

जिसके तस्वीरें और वीडियो उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक्ट्रेस को 'स्त्री शक्ति नेशनल अवाॅर्ड 2021' से सम्मानित किया। वहीं अगर लुक की बात करें तो इस मौके पर उर्वशी येलो एंड व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

 

इसके साथ ही उर्वशी ने बताया कि वो फिल्मी दुनिया से इस सम्मान को पाने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'फिल्मी दुनिया से यह सम्मान हासिल करने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की व्यक्ति होने के नाते मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। #STREESHAKTI #NATIONALAWARD 2021 से सम्मानित होने पर गर्व का क्षण।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

 

क्यों दिया जाता है नारी शक्ति सम्मान?

नारी शक्ति सम्मान असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छः श्रेणियों में दिया जाता है। यह कठिन परिस्थितियों में एक महिला की हिम्मत की भावना को पहचानता है, जिसने अपने निजी या व्यावसायिक जीवन में महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के मुद्दों को बढ़ाने में योगदान दिया हो। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static