रेखा और आम्रपाली का देसी जलवा, अवॉर्ड नाइट में 5 हसीनाओं ने लूटा दिल

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 03:52 PM (IST)

नारी डेस्क : रेड कार्पेट पर जब फैशन और ग्लैमर का संगम होता है, तो हर नजर बस सितारों पर टिक जाती है। हाल ही में Indian National Cinema Academy Awards के मंच पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां Rekha और Amrapali Dubey समेत कई हसीनाओं ने अपने स्टाइल से महफिल लूट ली।

रेखा का ट्रेडिशनल अंदाज बना शोस्टॉपर

एवरग्रीन ब्यूटी Rekha ने हमेशा की तरह साड़ी में अपना क्लासिक लुक फ्लॉन्ट किया। आइवरी और गोल्ड शेड की कांजीवरम साड़ी, मांग में सिंदूर, रेड लिप्स और गजरे से सजा जूड़ा उनका हर अंदाज ग्रेस से भरपूर नजर आया। उनका देसी लुक एक बार फिर सबका दिल जीत गया।

PunjabKesari

आम्रपाली दुबे का गोल्डन ग्लैम

भोजपुरी क्वीन Amrapali Dubey गोल्डन सिल्क साड़ी में नजर आईं। सिंपल लेकिन शाइनी साड़ी के साथ उन्होंने प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज पहना, जिसने उनके लुक में ग्लैम टच जोड़ दिया। कॉपर-गोल्ड जूलरी ने उनकी खूबसूरती को और निखारा।

Dia Mirza का एलिगेंट लुक

Dia Mirza ने आइवरी-गोल्ड साड़ी के साथ रेड डीप नेक ब्लाउज पहनकर ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखाया। छोटी बिंदी और क्लासी जूड़ा उनके लुक को और खास बना गया।

PunjabKesari

Sargun Mehta का स्टाइलिश ट्विस्ट

पंजाबी एक्ट्रेस Sargun Mehta ने साड़ी को कॉर्सेट ब्लाउज के साथ पेयर कर मॉडर्न ट्विस्ट दिया। रस्ट ऑरेंज और गोल्ड टोन साड़ी में उनका लुक काफी यूनिक और स्टाइलिश नजर आया। 

Aditi Bhatia का फ्लोरल चार्म

Aditi Bhatia रेड फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। रफल पैटर्न और फ्लोई सिल्हूट ने उनके लुक को सॉफ्ट और एलीगेंट बना दिया।

PunjabKesari

ग्लैमरस अंदाज में Sunny Leone और Shriya Saran

जहां एक तरफ साड़ी लुक्स छाए रहे, वहीं Sunny Leone व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन में ग्लैमरस नजर आईं। दूसरी ओर Shriya Saran ब्लू स्लिट गाउन में अपने सिजलिंग अंदाज से सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं।

इस अवॉर्ड नाइट में ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल देखने को मिला। खासकर रेखा और आम्रपाली का देसी अंदाज जहां दिल जीत गया, वहीं बाकी हसीनाओं ने भी अपने स्टाइल से रेड कार्पेट को और खास बना दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static