मैजेंटा बनारसी साड़ी और वेलवेट जैकेट ब्लाउज में छाईं Nita Ambani, रॉयल अंदाज ने जीता दिल

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 02:58 PM (IST)

नारी डेस्क : नीता अंबानी अपने शाही अंदाज, खूबसूरत साड़ियों और शानदार ज्वैलरी के लिए जानी जाती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट्स को खास अंदाज में कैरी करने की उनकी कला हर बार फैशन लवर्स का ध्यान खींचती है। हाल ही में स्वदेश की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित खास कार्यक्रम में भी नीता अंबानी का खूबसूरत लुक देखने को मिला। डीप मैजेंटा कलर की हैंडलूम बनारसी साड़ी, वेलवेट जैकेट स्टाइल ब्लाउज और आकर्षक ज्वैलरी में उनका अंदाज बेहद रॉयल नजर आया। उनका यह लुक फेस्टिव सीजन के लिए भी शानदार फैशन इंस्पिरेशन दे रहा है।स्वदेश की एनिवर्सरी के इस खास मौके पर अंबानी परिवार के सदस्यों के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में जहां सभी की मौजूदगी चर्चा में रही, वहीं नीता अंबानी के पारंपरिक और एलिगेंट लुक ने खास तौर पर ध्यान खींचा। आइए, उनके इस खूबसूरत लुक की हर डिटेल पर नजर डालते हैं।

हैंडलूम बनारसी साड़ी में दिखा रॉयल अंदाज

नीता अंबानी ने इस खास इवेंट के लिए डीप मैजेंटा शेड की खूबसूरत हैंडलूम बनारसी साड़ी चुनी। साड़ी का गहरा रंग और उस पर किया गया एंटीक गोल्ड वर्क इसे रिच और क्लासी लुक दे रहा था। साड़ी के चौड़े जरी बॉर्डर की खूबसूरती देखते ही बन रही थी, जबकि गोल्ड और आइवरी रंग के छोटे-छोटे मोटिफ्स ने इसकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया। साड़ी की खासियत इसका पारंपरिक डिजाइन और शानदार फिनिश थी। इसमें न तो जरूरत से ज्यादा सजावट थी और न ही लुक कहीं से ओवरडन लग रहा था। यही वजह है कि नीता अंबानी का यह आउटफिट ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट भी नजर आया।

वेलवेट जैकेट ब्लाउज ने बनाया लुक को खास

नीता अंबानी के इस लुक की सबसे खास बात उनका ब्लाउज था। उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना, जिसके ऊपर डीप मरून शेड की वेलवेट जैकेट स्टाइल डिजाइन नजर आई। मैजेंटा साड़ी और मरून वेलवेट का यह कॉम्बिनेशन उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था। जैकेट की नेकलाइन पर छोटे स्टोन्स और जरी के धागों से खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई थी। वहीं, बैक नेकलाइन और स्लीव्स के बॉर्डर पर भी इसी तरह का बारीक काम दिखाई दिया। पीछे की तरफ बना एम्ब्रॉयडरी पैच इस डिजाइन को और आकर्षक बना रहा था। अगर आप त्योहारों में साड़ी के साथ कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो जैकेट स्टाइल ब्लाउज का यह कॉम्बिनेशन आपके लिए अच्छा फैशन आइडिया हो सकता है।

यें भी पढ़ें : मुस्लिम परिवार में जन्मीं  Actress ने बदला धर्म, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

खास अंदाज में किया साड़ी को ड्रेप

नीता अंबानी ने साड़ी को क्लासिक अंदाज में ड्रेप किया था। हालांकि, उनके ब्लाउज की खूबसूरत डिजाइन को छिपने से बचाने के लिए पल्लू को कंधे पर थोड़ा लूज रखा गया था। इससे साड़ी का चौड़ा जरी बॉर्डर भी साफ नजर आ रहा था और जैकेट ब्लाउज की बारीक कारीगरी भी खूबसूरती से उभरकर सामने आ रही थी। उनका यह ड्रेपिंग स्टाइल उन महिलाओं के लिए भी इंस्पिरेशन है, जो साड़ी के पारंपरिक लुक को बरकरार रखते हुए अपने ब्लाउज को भी आउटफिट का खास हिस्सा बनाना चाहती हैं।

लो बन और गजरे ने बढ़ाई खूबसूरती

नीता अंबानी ने अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए बालों को करीने से बांधकर लो बन बनाया था, जिस पर सफेद फूलों का गजरा लगाया गया था। यह हेयरस्टाइल उनकी बनारसी साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लग रहा था और पूरे लुक में पारंपरिक आकर्षण जोड़ रहा था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने डिफाइंड आई मेकअप और सॉफ्ट ग्लॉसी लिप्स के साथ अपने लुक को संतुलित रखा। सलीके से बंधे बालों की वजह से उनकी ईयररिंग्स, नेकलाइन और साड़ी के बॉर्डर पर भी खास ध्यान जा रहा था।

यें भी पढ़ें : ट्रीटमेंट के बाद भी दोबारा क्यों लौट आता है कैंसर, बड़ी वजह जान लें

मैजेंटा ज्वैलरी ने लुक में जोड़ी चमक

साड़ी और ब्लाउज के साथ नीता अंबानी की ज्वैलरी भी उनके लुक का अहम हिस्सा रही। उन्होंने मैजेंटा स्टोन्स से सजा मल्टीलेयर लॉन्ग नेकलेस पहना, जो साड़ी के रंग के साथ खूबसूरती से मेल खा रहा था। इसके साथ फूलों के आकार वाली डायमंड ईयररिंग्स ने उनके लुक में नजाकत और चमक जोड़ दी। ज्वैलरी, साड़ी और ब्लाउज के रंगों के बीच खूबसूरत तालमेल उनके पूरे लुक को एक शानदार फिनिश दे रहा था।

फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन

नीता अंबानी का यह लुक दिखाता है कि पारंपरिक साड़ी को सही ब्लाउज डिजाइन, क्लासी ज्वैलरी और खूबसूरत हेयरस्टाइल के साथ किस तरह खास बनाया जा सकता है। अगर आप नवरात्रि, दुर्गा पूजा या किसी शादी-पार्टी में रॉयल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो मैजेंटा बनारसी साड़ी के साथ वेलवेट जैकेट स्टाइल ब्लाउज, गजरा और स्टेटमेंट ज्वैलरी का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static