TV की 'नागिन' बनी दुल्हन: मौनी रॉय का डबल ब्राइडल लुक छाया सोशल मीडिया पर

punjabkesari.in Sunday, Sep 28, 2025 - 02:47 PM (IST)

नारी डेस्क:  टीवी की 'नागिन' और कभी 'सती माता' बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली मौनी रॉय की शादी आज भी फैशन इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ही लड़के सूरज नांबियार से दो बार शादी कर मौनी ने ट्रेंड फॉलो नहीं किया बल्कि दोनों कल्चर को सम्मान देते हुए अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी रचाई। यही वजह है कि उनका ब्राइडल लुक आज भी होने वाली दुल्हनों को फैशन गोल्स देता है।

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर

मौनी रॉय ने साल 2006 में टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की और आज बॉलीवुड में एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं। करीब 19 साल के करियर में उन्होंने अपने स्टाइल और फैशन से अलग छाप छोड़ी। 39 की उम्र में भी उनकी ग्लैमरस पर्सनालिटी कई हसीनाओं को टक्कर देती है। लेकिन उनके दुल्हन बनने का जादू सबसे खास रहा।

india.com/lifestyle/tv-n...

बंगाली और साउथ इंडियन दोनों लुक्स में छाईं मौनी

मौनी बंगाली हैं और उनके पति सूरज नांबियार साउथ इंडियन। ऐसे में कपल ने दोनों परंपराओं का पालन करते हुए दो शादियां कीं। जहां मौनी ने सब्यसाची का लाल लहंगा पहनकर बंगाली ब्राइडल लुक अपनाया, वहीं साउथ इंडियन वेडिंग के लिए सफेद-सुनहरी बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी पहनकर सबका दिल जीत लिया। पति सूरज ने भी दो अलग-अलग शेरवानी पहनकर अपने लुक्स से उन्हें कॉम्प्लिमेंट किया।

PunjabKesari

सब्यसाची के लाल लहंगे में रॉयल लुक

अपनी बंगाली शादी में मौनी ने सब्यसाची का ट्रेडिशनल रेड लहंगा पहना। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और फ्लोरल मोटिफ्स से सजा ये लहंगा रॉयल टच देता दिखा। इसके साथ मौनी ने वी-नेकलाइन ब्लाउज और डबल दुपट्टा कैरी किया। सिर पर ओढ़े दुपट्टे के बॉर्डर पर लिखा "आयुष्मती भव" उनके लुक की खासियत रहा।

PunjabKesari

अनमोल जूलरी से बढ़ी खूबसूरती

लाल लहंगे वाले लुक को मौनी ने अनमोल जूलर्स की कुंदन और ग्रीन मोतियों वाली जूलरी से पेयर किया। हैवी चोकर, माथा पट्टी, बड़ी नथ और हाथों में चूड़ियां-रिंग्स ने उनके लुक को और गॉर्जियस बना दिया। अपनी दूसरी शादी में मौनी ने सफेद सिल्क साड़ी पहनी, जिसका लाल और सुनहरा बॉर्डर बहुत ही आकर्षक था। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और सिंपल लेकिन एलीगेंट स्टाइल ने उन्हें परफेक्ट साउथ इंडियन ब्राइड बना दिया।

टेंपल जूलरी से पूरा किया वेडिंग लुक

साड़ी वाले लुक को उन्होंने टेंपल जूलरी से पूरा किया। गणेश जी पेंडेंट वाला नेकपीस, सोने का चोकर, झुमके, माथा पट्टी और कंगन उनके पूरे लुक को ग्रेसफुल बनाते दिखे। मौनी रॉय का डबल ब्राइडल लुक इस बात का उदाहरण है कि परंपरा और ट्रेंड को एक साथ कैसे बैलेंस किया जा सकता है। उनकी शादी के ये दोनों लुक आज भी सोशल मीडिया और फैशन ब्लॉग्स पर खूब चर्चा में रहते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static