दुल्हन की विदाई के वक्त मची तबाही, बैंक्वेट हॉल में घुसकर कुत्ते ने काटे 60 लोग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 07:30 PM (IST)

नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दुल्हन की विदाई के दौरान बारात घर में घुसे आवारा कुत्ते ने शादी में शामिल वर-वधु पक्ष के 60 से अधिक लोगों को काट लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह बिसौली थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर स्थित अभिनंदन बैंक्वेट हॉल में हुई, जब एक आवार कुत्ता परिसर में घुस गया और मेहमानों को काटने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवारा कुत्ते के अचानक हमला करने से बारातघर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई लोग बचकर भागने के प्रयास में एक-दूसरे पर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। 
 

यह भी पढ़ें:  Diabetes का दुश्मन है ये मीठा फल, हड्डियों को भी देता है खूब ताकत
 

अधिकारियों ने बताया कि शादी में शामिल मेहमानों पर हमले के बाद आवारा कुत्ता बारातघर से बाहर भाग गया और सड़क किनारे कई राहगीरों एवं दुकानदारों को काट लिया।  बाद में आवारा कुत्ता पास के एक गांव में घुस गया, जहां उसने कई मवेशियों पर हमला कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, आवारा कुत्ते के हमले में घायल लोगों को बिसौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उन्हें रेबीज रोधी टीका लगाया गया और फिर घर भेज दिया गया।
 

यह भी पढ़ें:   पत्नी के सामने पति को मार कर बोले आतंकी- जाओ मोदी को बता देना 

 

 चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कुल 109 लोगों को रेबीज रोधी टीका लगाया गया, जिनमें से लगभग 60 लोग बारातघर में हुई घटना के पीड़ित थे। घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि आवारा कुत्ते को पकड़ने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं और वह अभी भी खुलेआम घूम रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static