क्या आप Virgin हैं?  60 साल के Salman Khan से  Karan Johar ने पूछा पर्सनल सवाल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 06:35 PM (IST)

नारी डेस्क: कुछ सवाल कभी खत्म नहीं होते, और सलमान खान से बेहतर यह कौन जान सकता है? मंगलवार को शेयर किए गए एक प्रोमो में फ़िल्ममेकर करण जौहर शो के पुराने सबसे वायरल पलों में से एक को दोहराते हुए दिखे। उन्होंने सलमान से वही मशहूर सवाल फिर से पूछा- "क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?" सीज़न 9 का प्रोमो 13 अक्टूबर को रिलीज़ किया गया, जिसमें सलमान फ़ाइनल सीज़न के पहले गेस्ट के तौर पर मशहूर काउच पर वापसी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


इस बातचीत ने एक्टर के शो में पहले आए उस पल की यादें ताजा कर दीं, जब इसी सवाल पर उनका जवाब शो के सबसे वायरल पलों में से एक बन गया था। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'दबंग' स्टार इस टॉक शो के चौथे सीज़न के पहले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर आए थे। बातचीत के दौरा  करण ने सलमान से पूछा था कि क्या वह "वर्जिन" हैं, जिस पर एक्टर ने हं  में जवाब देते हुए कहा था कि वह खुद को अपनी होने वाली दुल्हन के लिए बचाकर रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर करते हुए करण ने शो के फ़ाइनल सीज़न की घोषणा की और लिखा,-"हमारी आखिरी कॉफ़ी तैयार हो रही है।" "कल शाम 7 बजे 'द पीकॉक हब' पर JioHotstar पर आखिरी सीज़न का पहला एपिसोड देखें।" 

 यह इस चैट शो में सलमान की तीसरी मौजूदगी है, लेकिन नए एपिसोड में कुछ सरप्राइज़ भी हैं। मज़ाक-मज़ाक में भूमिकाएं बदलते हुए, एक्टर कुछ देर के लिए करण की होस्ट वाली सीट संभालते हैं और होस्ट और गेस्ट पुरानी यादें ताज़ा करते हैं। सलमान यह भी सवाल उठाते हैं कि क्या यह सच में शो का आखिरी सीज़न है, जिससे फ़ैन्स को उनकी मज़ेदार बातचीत की झलक मिलती है। वह कहते हैं "ऐसा तो नहीं है ना कि आखिरी सीज़न बोल-बोलकर आपने हम सबको 'कॉफ़ी विद करण' में बुला लिया है"। करण उन्हें यकीन दिलाते हैं कि वे वापस नहीं आ रहे हैं। फिर सलमान मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं- "करण, तुसी ना जाओ" (करण, मत जाओ)।


इसके अलावा, आने वाले एपिसोड में सलमान खान बॉलीवुड के बदलते स्वरूप पर भी चर्चा करेंगे। पैपराज़ी कल्चर और सोशल मीडिया ब्रांडिंग से लेकर इंडस्ट्री का दिखावे पर बढ़ते फ़ोकस तक, एक्टर इस बात पर अपने विचार साझा करते हैं कि सालों में चीज़ें कैसे बदली हैं। इस एपिसोड में 'बजरंगी भाईजान' स्टार अपने फ़िज़िकल ट्रांसफ़ॉर्मेशन, हालिया स्वास्थ्य समस्याओं, पर्सनल लाइफ़ और लंबे करियर पर भी चर्चा करेंगे। बातचीत में अनुभवी लीडिंग एक्टर्स और फ़ैमिली एंटरटेनर्स की लगातार बनी हुई लोकप्रियता पर भी बात होगी, ऐसे समय में जब फ़िल्म इंडस्ट्री लगातार बदल रही है। 'कॉफ़ी विद करण' का नया सीज़न खास तौर पर JioHotstar पर स्ट्रीम होगा, जिसके नए एपिसोड हर बुधवार शाम 7 बजे आएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static