मनोज तिवारी की बेटी रीति का सफर हुआ खत्म, रो-रोकर आम्रपाली ने किया विदा
punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 10:10 AM (IST)
नारी डेस्क: ‘बिग बॉस 20’ के घर में हर दिन रिश्ते बदल रहे हैं और साथ ही घरवालों के बीच तनाव भी बढ़ता जा रहा है। वीकेंड का वार से पहले शुक्रवार के एपिसोड में भी खूब ड्रामा और इमोशनल पल देखने को मिले। इस बार घर से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का सफर खत्म हो गया। रीति के बाहर जाने से भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे काफी भावुक हो गईं और उन्हें विदा करते वक्त फूट-फूटकर रोने लगीं। वहीं, दूसरी ओर घर को इस हफ्ते के लिए नया कप्तान भी मिल गया है और उदिति सिंह को घर की कमान सौंपी गई है।
कैसे हुआ रीति का एविक्शन
दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को एक सदस्य को बेघर करने के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेने को कहा था। इसके लिए घर में नॉमिनेशन का झंडा लगाया गया। कैप्टेंसी की रेस में शामिल यंग, माही और उदिति को एक-एक कंटेस्टेंट का नाम चुनने के लिए कहा गया। बिग बॉस ने उन्हें बताया कि रीति और स्काउट के पास सिर्फ एक-एक लाइफलाइन बची है। ऐसे में जिस कंटेस्टेंट का नाम लिया जाएगा, उसका शो में सफर वहीं खत्म हो जाएगा। तीनों कप्तानी के दावेदारों ने आपसी सहमति से रीति तिवारी का नाम चुना। नाम सामने आते ही मनोज तिवारी की बेटी का ‘बिग बॉस 20’ का सफर खत्म हो गया।
Tomorrow Episode Promo: Love Gill Vs Uditi Singh 🔥🔥
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 1, 2026
Uditi calls out Love for having a “fake personality” with no individuality and tells her to stop playing for others and start playing for herself. pic.twitter.com/TRE3PaKQgW
रीति के जाने पर रो पड़ीं आम्रपाली
रीति के एविक्शन की खबर सुनते ही आम्रपाली दुबे खुद को रोक नहीं पाईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रीति के घर से बाहर जाते समय आम्रपाली लगातार रोती नजर आईं और उन्होंने उन्हें गले लगाकर विदा किया। आम्रपाली ने रीति से कहा कि शो से बाहर निकलने के बाद वह उनसे जरूर मिलेंगी। इतना ही नहीं, वह खुद को रीति के नॉमिनेशन के लिए जिम्मेदार मानने लगीं। आम्रपाली ने कहा कि उन्हें रीति को नॉमिनेट नहीं करना चाहिए था। हालांकि, घर के बाकी सदस्यों ने उन्हें समझाया कि यह एक गेम शो है और यहां हर कंटेस्टेंट अपने गेम के हिसाब से फैसले लेता है। ऐसे में आम्रपाली को खुद को दोष देने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: गुटखा खाने वालों सावधान! इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज ,बढ़ रहा मुंह के कैंसर का खतरा
उदिति बनीं घर की नई कप्तान
रीति के एविक्शन के साथ घर में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस हफ्ते उदिति सिंह को बिग बॉस के घर की नई कप्तान बनाया गया है। अब घर के कामकाज और जिम्मेदारियों को बांटने की जिम्मेदारी उदिति के कंधों पर होगी। लेकिन कप्तान बनने के साथ ही उदिति का घर में विवाद भी शुरू हो गया।

उदिति और लव गिल में हुई तीखी बहस
घर में उदिति सिंह और लव गिल के बीच जमकर बहस देखने को मिली। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि माहौल काफी गरमा गया। उदिति ने लव गिल पर आरोप लगाया कि वह घर में एक फेक पर्सनैलिटी लेकर घूम रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने लव और गुल्लू की बॉन्डिंग पर भी सवाल खड़े कर दिए।उदिति का कहना था कि लव गिल जबरदस्ती गुल्लू के साथ अपनी बॉन्डिंग दिखाने की कोशिश कर रही हैं और उनका रिश्ता उन्हें बनावटी लगता है। उदिति की इन बातों पर लव गिल भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने पलटकर जवाब दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
अब एक तरफ रीति तिवारी के एविक्शन से आम्रपाली दुबे भावुक हैं, तो दूसरी तरफ घर में उदिति और लव गिल की लड़ाई ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। आने वाले एपिसोड में इन दोनों के बीच यह मामला और बढ़ता है या यहीं खत्म हो जाता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

