BB20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन के बाद, मैरी कॉम ने दूसरी शादी करने पर कह दी बात
punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 03:59 PM (IST)
नारी डेस्क : सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के घर में हर दिन नए विवाद, दोस्ती और बदलते रिश्ते देखने को मिल रहे हैं। 2 अक्टूबर को स्ट्रीम हुए लेटेस्ट एपिसोड में भी खूब ड्रामा देखने को मिला। इस एपिसोड में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन हो गया। वहीं, दूसरी ओर मैरी कॉम ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
रीति तिवारी का हुआ मिड-वीक एविक्शन
'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में रीति तिवारी का सफर खत्म हो गया। उनके एविक्शन ने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया। बताया गया कि बिग बॉस ने यंग, माही विज और उदिति सिंह से उस कंटेस्टेंट का नाम बताने के लिए कहा, जिसे वे घर से बाहर करना चाहते हैं। तीनों ने रीति तिवारी का नाम लिया, जिसके बाद उनका एविक्शन हो गया। घर से बाहर जाते समय रीति काफी भावुक नजर आईं। वहीं, उनकी दोस्त आम्रपाली दुबे भी उन्हें विदा करते हुए रोती दिखाई दीं।

पहले भी रीति को लेकर हुई थी चर्चा
पिछले वीकेंड का वार में भी रीति तिवारी को लेकर सलमान खान ने बात की थी। शो में हुए एक डिस टास्क के दौरान रीति ने काजी तौकीर और उदिति सिंह को लेकर कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। सलमान खान ने इस मुद्दे पर रीति को समझाने के साथ-साथ घर के दूसरे सदस्यों से भी बातचीत की थी। इस दौरान आम्रपाली दुबे को भी रीति के साथ हुए विवाद को लेकर अपनी बात रखने का मौका मिला था।
यें भी पढ़ें : Stage 4 Lung Cancer से जंग जीत चुके हैं संजय दत्त, बताया कैसे फेफड़ों के कैंसर को दी मात
घर में कैप्टेंसी टास्क ने बढ़ाया ड्रामा
एविक्शन के अलावा एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क भी देखने को मिला। इस टास्क के संचालक आसिफ खान बनाए गए। टास्क के दौरान घरवालों के बीच रणनीति और आपसी समीकरण देखने को मिले। इसी के साथ घर को नया कैप्टन भी मिला। वहीं, उदिति सिंह और लव गिल के बीच भी बहस देखने को मिली, जिससे घर का माहौल गरमाता नजर आया।
Gullu actually took the right stand here when Mahi Vij was laughing during Rhiti’s eviction 😭 At least show some sensitivity, yaar. Not everything needs to be turned into a joke 💀 #BiggBoss20 #Gullu pic.twitter.com/EXYFUYqLrJ
— 𝗙𝗥𝗢𝗭𝗘𝗡 🥶 (@Frozen_pratik) October 2, 2026
दूसरी शादी के सवाल पर मैरी कॉम ने दिया जवाब
एपिसोड का एक और खास पल तब आया, जब मैरी कॉम अपने दोस्तों के साथ बैठकर निजी जिंदगी को लेकर बातचीत करती नजर आईं। इसी दौरान उनसे दूसरी शादी को लेकर सवाल किया गया। मैरी कॉम ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अब वह शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं, क्योंकि उनके बच्चे बड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अपने बच्चों की शादी करने के बारे में सोचेंगी। उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद घरवाले भी उनकी बात सुनते नजर आए। मैरी कॉम की इस बातचीत ने शो में उनके निजी और भावुक पक्ष की झलक दिखाई।
यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण
एपिसोड में दिखा इमोशन और ड्रामा
'बिग बॉस 20' का यह एपिसोड कई मायनों में खास रहा। एक तरफ रीति तिवारी का अचानक सफर खत्म हुआ, तो दूसरी तरफ मैरी कॉम ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बात साझा की। इसके अलावा कैप्टेंसी टास्क और घरवालों के बीच हुए विवाद ने एपिसोड में ड्रामा का तड़का लगाया।

