BB20 में आम्रपाली का डेटिंग की खबरों पर बड़ा खुलासा. कहा- निरहुआ मेरी शादी करवाना...
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 04:08 PM (IST)
नारी डेस्क : सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क के बाद घर का माहौल काफी बदल गया है। इसी बीच आम्रपाली दुबे ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसी बात कही, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस ने दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ अपनी बॉन्डिंग और डेटिंग की खबरों पर खुलकर बात की। वहीं, उदिति सिंह ने भी अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया।
निरहुआ संग डेटिंग की खबरों पर क्या बोलीं आम्रपाली?
घर में दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ अपनी दोस्ती को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के बाद उनकी पहली दोस्ती दिनेश जी के साथ हुई थी। दोनों के बीच ऐसी बॉन्डिंग है कि कई लोगों के बीच भी उन्हें कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ती, सिर्फ एक-दूसरे को देखकर ही बात समझ जाते हैं। डेटिंग की खबरों पर आम्रपाली ने कहा कि लोगों को लगता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि निरहुआ उन्हें कई बार शादी करने की सलाह दे चुके हैं। आम्रपाली ने कहा कि लड़कों के लिए यह कहना आसान होता है कि ‘शादी कर लो’, लेकिन एक लड़की के लिए शादी के बाद बहुत कुछ छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर में बहुत कुछ बनाया है।

उदिति सिंह ने बताई ब्रेकअप की वजह
वहीं, उदिति सिंह ने आसिफ खान के साथ बातचीत के दौरान अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कोविड और लॉकडाउन के दौरान उनके रिश्ते में काफी तनाव बढ़ गया था। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होने लगे थे। उदिति ने यह भी बताया कि दोनों के बीच करीब 10 साल का एज गैप था और कई बार उन्हें अपने पार्टनर की तरफ से डिमोटिवेटिंग बातें सुनने को मिलती थीं। उनके मुताबिक, धीरे-धीरे रिश्ते में तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों का साथ रहना मुश्किल हो गया। हालांकि, उदिति ने अपने ब्रेकअप को अपनी जिंदगी के लिए एक तरह की ‘ब्लेसिंग’ बताया।
Love how every Bigg Boss, contestant has started vibing to #QaziTouqeer’s magical voice! 🎶❤️#BiggBoss20 pic.twitter.com/u6s0ILsOUA
— ashi (@ashitastic) September 28, 2026
गुल्लू ने कनिका और उदिति को दी दूसरी लाइफ
शो में लगातार दो हफ्तों से कैप्टन बने गुल्लू को बिग बॉस ने स्पेशल पावर दी। उन्हें 2X रूम में बुलाया गया, जहां उनके सामने दो विकल्प रखे गए। गुल्लू ने 80 प्रतिशत राशन वाला विकल्प चुना और कनिका मान और उदिति सिंह को एक-एक लाइफ वापस दिलाई। इसके बाद दोनों के पास दो-दो लाइफ हो गईं। बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स की जोड़ियां बनाई गईं और उन्हें आपसी फैसला लेकर एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना था। हालांकि, कई जोड़ियों में सहमति नहीं बन पाई और दोनों कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए।

