Bigg Boss से निकलने के बाद रीति तिवारी का छलका दर्द, बोली- मेरा मन किया जमीन फट जाए मैं उसमें समा जाऊं

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 10:51 AM (IST)

नारी डेस्क:  मनोज तिवारी की बेटी और सिंगर रीति तिवारी पिछले हफ़्ते मिड-वीक एविक्शन के बाद बिग बॉस 20 से बाहर हो गईं। घर से निकलने के बाद एक खास बातचीत में उन्होंने बिग बॉस सीजन 20 में बिताए अपने समय, अपने बर्ताव को लेकर सलमान से मिली नसीहत, शो में 'नेपो किड' (स्टार किड) का ठप्पा लगने और अपनी निजी ज़िंदगी में झेले गए ट्रॉमा के बारे में खुलकर बात की। जब से रीति तिवारी ने बिग बॉस 20 में एंट्री की है, इंटरनेट पर कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें यह शो अपने पिता मनोज तिवारी की सिफारिश की वजह से मिला है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


नेपो-किड को लेकर रखी अपनी राय

शो के अंदर भी रीति को 'नेपो किड' (भाई-भतीजावाद का फायदा उठाने वाली) होने के ताने सुनने पड़े। इस पर रीति ने कहा- "मज़ेदार बात तो यह है कि मेरे पिता को शो में जाने के बारे में 1-2 दिन पहले तक पता भी नहीं था। उन्होंने मुझे एक न्यूज लिंक भेजा और पूछा कि क्या मैं शो में जा रही हूं। अगर लोगों को लगता है कि मैं उनकी वजह से शो में आई हूं, तो यह सच नहीं है।" नेपोटिज़्म पर अपनी बात रखते हुए रीति ने कहा- "मैं 'नेपो-किड' वाले टैग का बचाव कर सकती हूं, लेकिन मेरे लिए नेपोटिज़्म का मतलब कुछ और है। इन सबके होने और मेरे किसी कमरे में जाने से पहले ही, लोगों को पता होता था कि मैं किसकी बेटी हूं। मुझे पहले से ही लोगों का प्यार, तारीफ़ और कुछ हद तक सम्मान मिलता था। उन्होंने अपनी ज़िंदगी में जो कुछ भी कमाया है, वह मुझे सम्मान के रूप में एक आशीर्वाद की तरह मिलता है। "

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


काज़ी तौकीर को लेकर भी कही बात

रीति तिवारी ने काज़ी तौकीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की और बताया कि शुरू में सिंगर के साथ उनका एक मज़बूत इमोशनल जुड़ाव बन गया था। हालांकि जब उन्हें पता चला कि काज़ी ने शो में अपनी बीमारी का नाटक किया था, तो रीति ने माना कि उन्हें धोखा महसूस हुआ और उन्होंने इसे पर्सनली लिया। उन्होंने आपा खोने और उन पर गुस्सा निकालने पर अफ़सोस भी जताया।  एक टास्क के दौरान, उसने काज़ी के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया और उसे धमकी भी दी। इस घटना के बाद, सलमान खान ने रीति को उसके बर्ताव के लिए समझाया और कहा कि वह काज़ी को लेकर इनसिक्योर (असुरक्षित) लग रही थी।  इस बारे में बात करते हुए रीति ने कहा, -"मेरा मन किया कि जमीन फट जाए और मैं उसमें समा जाऊं। मुझे इनसिक्योर, जलनखोर, डेस्परेट और न जाने क्या-क्या कहा गया। मैं अब खुद को रॉकस्टार नहीं कहती। मैं चाहती हूं कि दुनिया मुझे एक दिन ऐसा कहे, अगर उन्हें सही लगे। यह मेरे लिए सबसे शर्मनाक पल था"। 


मैं खुद से हो गई थी निराश: रीति तिवारी 

रीति तिवारी आगे कहती हैं-  मैंने खुद से कहा- तुमने यह क्या कर दिया मुझे खुद से निराशा हुई, मैं ऐसी रीति नहीं बनना चाहती थी, मैं टूट गई थी, मैं बर्बाद हो गई थी। एकमात्र रास्ता था खुद को और मज़बूत बनाना। मैंने सब कुछ सहा कहीं न कहीं, मेरे अंदर का एक हिस्सा उन चीज़ों से अभी तक उबर नहीं पाया है जिनसे मैं गुज़री हूं। यह सब गलत तरीकों से बाहर आया। उस घर ने मेरे अंदर उन चीज़ों को ठीक कर दिया, जिन्हें ठीक होने में शायद 10 साल और अनगिनत थेरेपी सेशन लग जाते। जो कुछ भी हुआ, वह मेरा सबसे बड़ा डर था।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static