मुंह दिखाने लायक नहीं रही, स्काउट ओपी से दोस्ती टूटने पर फूट-फूटकर रोईं लव गिल

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 01:41 PM (IST)

नारी डेस्क : ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों लव गिल और स्काउट ओपी की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों के रिश्ते में उस समय नया मोड़ आ गया, जब स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी शो में पहुंचीं। इसके बाद घर के अंदर रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आए। हालिया एपिसोड के प्रोमो में लव गिल भावुक होकर स्काउट से अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखीं। वहीं, लव की टीम ने भी उनके समर्थन में बयान जारी किया है।

स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड ने घर में आकर उठाए सवाल

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी की एंट्री ने घर का माहौल बदल दिया। शो में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल उठाए गए। इससे पहले रोहित शेट्टी ने भी दोनों की दोस्ती पर चर्चा की थी। काशवी की एंट्री के बाद स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर बहस तेज हो गई। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर दर्शक अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही

शो के प्रोमो में लव गिल भावुक होकर स्काउट ओपी से अपनी तकलीफ जाहिर करती नजर आईं। उन्होंने स्काउट से कहा कि उनके व्यवहार की वजह से उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनके चरित्र पर सवाल उठ रहे हैं। लव ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बाहर लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे और सोशल मीडिया पर सामने आई बातें उनके करियर को प्रभावित कर सकती हैं। लव की बातों से साफ नजर आया कि वह इस पूरे घटनाक्रम से आहत हैं। उनके और स्काउट के बीच पहले जैसी दोस्ती नहीं दिख रही है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि दोनों के बीच बातचीत से मामला सुलझता है या उनके रिश्ते में दूरियां और बढ़ती हैं।

यें भी पढ़ें : ट्रीटमेंट के बाद भी दोबारा क्यों लौट आता है कैंसर, बड़ी वजह जान लें

लव गिल की टीम ने जारी किया बयान

इस पूरे विवाद के बीच लव गिल की आधिकारिक टीम ने सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में बयान जारी किया। टीम ने कहा कि किसी व्यक्ति के सहने की भी एक सीमा होती है और लव को शो में इस तरह भावुक होते देखना उनके लिए दर्दनाक था। बयान में परिवार की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा गया कि अपनी बेटी को टेलीविजन पर इस तरह की स्थिति से गुजरते देखना किसी भी परिवार के लिए मुश्किल हो सकता है। टीम ने यह भी कहा कि लव की ओर से दोस्ती को लेकर सीमाएं स्पष्ट थीं और वह स्काउट को भाई के समान मानती थीं।

PunjabKesari

स्काउट ने कहा- मैं अपनी बाउंड्रीज तय कर रहा हूं

मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में लव गिल स्काउट ओपी से कहती नजर आईं कि उनके व्यवहार में अचानक बदलाव आया है और इससे उन्हें तकलीफ हो रही है। इस पर आम्रपाली दुबे भी लव को अपनी बात समझाती दिखाई दीं। प्रोमो में स्काउट कहते हैं कि उनके निजी रिश्तों में भी मुश्किलें पैदा हो गई हैं और काशवी ने अपनी बात स्पष्ट कर दी है। इसके बाद वह कहते हैं कि वह अपनी सीमाएं तय कर रहे हैं। स्काउट के इस बयान के बाद लव और उनकी दोस्ती को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

यें भी पढ़ें : कैंसर का दुश्मन है ये फल! सिर्फ दो महीने मिलता है, जानिए इसके गजब के फायदे

क्या फिर पहले जैसी होगी लव और स्काउट की दोस्ती?

काशवी की एंट्री के बाद लव गिल और स्काउट ओपी के बीच बदले हुए समीकरण ‘बिग बॉस 20’ के दर्शकों के लिए चर्चा का विषय बन गए हैं। एक तरफ लव अपनी भावनाएं जाहिर कर रही हैं, तो दूसरी तरफ स्काउट अपने निजी रिश्तों को प्राथमिकता देने की बात कह रहे हैं। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों के बीच गलतफहमियां दूर होती हैं या उनकी दोस्ती पूरी तरह खत्म हो जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static