ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का ग्लैमरस स्टाइल: मिनी ड्रेस से लेकर जींस तक में दिखा कातिलाना लुक

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 11:50 AM (IST)

नारी डेस्क:  भारतीय क्रिकेटर Ishan Kishan की गर्लफ्रेंड और मॉडल Aditi Hundia अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनकी कई नई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें उनका अलग-अलग आउटफिट्स में फैशनेबल अंदाज देखने को मिला। इन फोटोज ने फैंस का ध्यान खींच लिया और वे तेजी से वायरल हो गईं।

पेस्टल येलो मिनी ड्रेस में दिखा एलिगेंट लुक

अदिति हुंडिया पेस्टल येलो कलर की मिनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। यह ड्रेस फिटेड वेस्ट और प्लीटेड फ्लेयर्ड डिजाइन के साथ थी, जो उन्हें एक एलीगेंट और फ्रेश लुक दे रही थी। फुल स्लीव्स और कॉलर स्टाइल डिजाइन ने उनके आउटफिट को और भी स्टाइलिश बना दिया। उन्होंने इस लुक को मिनिमल गोल्डन जूलरी, ओपन हेयर और नैचुरल ग्लो मेकअप के साथ पूरा किया, जिससे उनका लुक बेहद क्लासी और आकर्षक दिखा।

PunjabKesari

व्हाइट क्रॉप टॉप में क्यूट और ग्लैमरस अंदाज

एक अन्य लुक में अदिति व्हाइट क्रॉप टॉप में नजर आईं, जिसमें रफल डिटेलिंग दी गई थी। यह आउटफिट उनके लुक को क्यूट और ट्रेंडी बना रहा था। इसके साथ उन्होंने ट्राउजर, ब्राउन बेल्ट और स्टाइलिश हील्स कैरी किए, जिससे उनका पूरा लुक मॉडर्न और ग्रेसफुल लग रहा था। ओपन हेयर और सटल मेकअप ने उनके स्टाइल को और निखार दिया।

अपने ब्रांड के कुर्ता सेट में ट्रेडिशनल टच

अदिति ने अपने फैशन ब्रांड “Aditi Hundia” का कुर्ता सेट भी पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। यह ए-लाइन कुर्ता कॉटन फैब्रिक से बना था और इसमें वी-नेक डिजाइन दिया गया था। इस पर व्हाइट थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और मिरर वर्क किया गया था, जो इसे ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक दे रहा था। इसे उन्होंने मैचिंग पैंट्स के साथ स्टाइल किया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  50 की उम्र में भी दिखें स्टाइलिश और ग्रेसफुल, करिश्मा कपूर से सीखें आसान फैशन टिप्स

जींस और टॉप में कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक

कैजुअल लुक में अदिति ने ब्राउन स्लीवलेस टॉप और जींस के साथ अपना स्टाइल दिखाया। इसके साथ उन्होंने मिनिमल जूलरी, शेडेड सनग्लासेस और पिंक लिप्स के साथ अपना लुक पूरा किया। यह लुक काफी सिंपल होने के बावजूद बेहद स्टाइलिश और कूल नजर आया।

फैंस के लिए स्टाइल टिप्स

अदिति के इन लुक्स से कुछ आसान फैशन टिप्स भी सीखी जा सकती हैं अपने बॉडी टाइप के अनुसार कपड़े चुनें।सही कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें। जूलरी को मिनिमल रखें। मेकअप और हेयर को सटल और नेचुरल रखें।
आउटफिट को ही लुक का फोकस बनाएं।

PunjabKesari

Aditi Hundia का यह स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। मिनी ड्रेस से लेकर ट्रेडिशनल कुर्ता सेट और कैजुअल जींस लुक तक, हर आउटफिट में उनका फैशन सेंस कमाल का नजर आया।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static