54 की तब्बू ने फिर मारी बाजी, सादगी ने जीता दिल, फीका पड़ा वामिका का लुक

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 03:40 PM (IST)

 नारी डेस्क: इन दिनों एक हर किसी की जुबान पर एक ही मूवी का नाम हैं वो हैं भूत बांग्ला। फिल्म ‘भूत बंगला’ की स्क्रीनिंग पर इस बार फैशन का भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। बात अगर करे फिल्म की हीरोइनों की तो भाई स्क्रीनिंग इवेंट में स्टाइलिश रूप हॉट दिवा बन कर सबकी नज़रो में छा गई। हरी आंखों वाली वामिका गब्बी ने ब्लैक ब्यूटी बनकर एंट्री ली तो भाई फिर वहीं 54 साल की तब्बू का देसी लिबास में संस्कारी रूप देखने को मिला। जिसने सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली और ग्लैमर दिखाती वामिका का अंदाज भी उनके आगे फीका पड़ गया। दोनों ही एक्ट्रेसेस खूबसूरती से तैयार होकर पहुंचीं।

PunjabKesari

तब्बू का देसी अंदाज छा गया

तब्बू ने इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक चुना, जो बेहद क्लासी और एलिगेंट लगा। उन्होंने ग्रीन और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाला शॉर्ट कुर्ता पहना, जिसे घेरदार स्कर्ट के साथ पेयर किया। कुर्ते पर सुनहरी कढ़ाई और फ्लोरल डिजाइन उसे रिच लुक दे रहे थे। वहीं उनकी स्कर्ट भी काफी फ्लोई थी, जिस पर गोल्डन धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी। इस पूरे आउटफिट ने उन्हें एक रॉयल और सादगी भरा लुक दिया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा बहुत ग्रेसफुल तरीके से एक कंधे पर डाला, जिससे उनका अंदाज और भी निखर गया। उनकी स्टाइलिंग में एक खास बात यह रही कि उन्होंने ज्यादा एक्सेसरीज नहीं पहनीं। सिर्फ हल्के-फुल्के ईयररिंग्स, कंगन और रिंग के साथ उन्होंने “कम में ज्यादा” वाला स्टाइल अपनाया। लंबे बालों की चोटी और हल्का मेकअप उनके इस लुक को और खास बना गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  हीरोइनों पर भारी पड़ी इरफान पठान की बेगम की खूबसूरती, सादगी भरे अंदाज़ ने लूटी महफिल

वामिका का ग्लैमरस लुक भी कम नहीं था

वहीं वामिका गब्बी ने इस इवेंट के लिए ऑल ब्लैक लुक चुना। उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लैक सेक्विन गाउन पहना, जो बॉडी फिटिंग था और उनके कर्व्स को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा था। गाउन का डिजाइन मरमेड स्टाइल में था और ऊपर की तरफ कॉर्सेट लुक दिया गया था। पूरे गाउन पर शिमरी सेक्विन वर्क था, जो लाइट में चमकते हुए उन्हें रेड कार्पेट जैसा ग्लैम लुक दे रहा था। वामिका ने अपने लुक को सिंपल रखने के लिए ज्यादा जूलरी नहीं पहनी। उन्होंने सिर्फ डायमंड इयररिंग्स और कुछ रिंग्स कैरी कीं। बालों को सॉफ्ट वेवी स्टाइल में खुला रखा और मेकअप भी हल्का और नेचुरल रखा, जिससे उनका ग्लैमरस अंदाज और निखरकर सामने आया।

PunjabKesari

फिर भी क्यों तब्बू पर टिक गई नजरें?

हालांकि वामिका का लुक काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस था, लेकिन तब्बू का देसी अंदाज ज्यादा दिल जीत गया। इसकी वजह उनका क्लासिक रंगों का चुनाव, सिंपल लेकिन रॉयल स्टाइल और आत्मविश्वास भरा अंदाज था। जहां ब्लैक गाउन रेड कार्पेट पर आमतौर पर देखा जाता है, वहीं तब्बू का ऐसा खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक कम ही देखने को मिलता है।

कुल मिलाकर, वामिका ने अपने ग्लैम से लोगों को इंप्रेस किया, लेकिन तब्बू ने अपने सादगी भरे रॉयल लुक से पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static