टीवी की बहू की Fairy Tail Wedding,  बंगाली दुल्हन के लुक से नजरें हटाना हुआ मुश्किल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 02:58 PM (IST)

भारत में शादियों का माहौल ही कुछ अलग होता है। बात जब सेलेब्स की हो तो इसका क्रेज और बढ़ जाता है। इन दिनों  टीवी एक्ट्रेस  की बंगाली शादी खूब चर्चा में चल रही है। 'ये है मोहब्बतें' फेम कृष्णा मुखर्जी ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला का हाथ हमेशा-हमेशा के लिए थाम लिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


कृष्णा की शादी की एक के बाद एक खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसे देखकर लोगों का मन ही नहीं भर रहा है। हर तस्वीर अपने आप में बेहद खास है। इस कपल ने 13 मार्च को गोवा में समंदर किनारे बंगाली रीति रिवाजों से शादी की। 

 PunjabKesari
शादी के पवित्र बंधन में बंधने के लिए कृष्णा मुखर्जी ने रेड एंड वाइट कलर के लहंगे को चुना। आमतौर पर बंगाली शादी में दुल्हनें साड़ी पहनती हैं, लेकिन  एक्ट्रेस ने इस दौरान लहंगा पहनना पसंद किया।

PunjabKesari
 रेड एंड वाइट कलर के घेरदार लहंगे के साथ मुकुट (पारंपरिक हेडगियर)  बंगाली ब्राइड की खूबसूरती पर चांद लगा रहा था। वहीं दूल्हे राजा ने इसके लिए  सफेद शेरवानी और लाल दुपट्टे के साथ अपनी दुल्हन को मैच किया था।

PunjabKesari
 इस ऑउटफिट के साथ कृष्णा मुखर्जी ने डीपे रेड कलर का ब्लाउज पहना था, जिस पर सुनहरे धागों के साथ फ्लोरल मोटिफ्स बने थे। इस पूरे लहंगे पर हॉफ कलर टोन का शानदार काम देखा गया था। साथ में लाल रंग के चौड़े बॉर्डर में जरी-जरदोजी के साथ गोल्डन मनके का काम देखने लायक था। 

PunjabKesari
डायमंड नेकपीस, चूड़ा और सिंदूर में नई नवेली  दुल्हन इतनी प्यारी लग रही थी कि उनसे निगाहें हटना मुश्किल हो गया था। इस बंगाली ब्राइडल ने सिर पर लाल रंग की चुनर और 'टोपोर' मुकुट कैरी किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static