दुल्हन के लिए ट्रेंडी और सदाबहार चूड़े के डिजाइन

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 04:45 PM (IST)

शादी के लुक को पूरा करने में ब्राइडल चूड़ा बेहद खास भूमिका निभाता है। साल 2026 में चूड़ा डिज़ाइन्स में ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। अगर आप अपनी शादी के लिए कुछ यूनिक और ट्रेंडी ढूंढ रही हैं, तो ये आइडियाज आपके लिए परफेक्ट हैं।

PunjabKesari
पर्सनलाइज्ड चूड़ा

आजकल ब्राइड्स अपने चूड़े को खास बनाने के लिए उसमें अपना और अपने पार्टनर का नाम, वेडिंग डेट या कोई स्पेशल मैसेज लिखवाना पसंद कर रही हैं। यह पूरी तरह यूनिक लगता है  और इमोशनल टच देता है। यह देखने में बेहद खूबसूरत दिखता है।

PunjabKesari
 पेस्टल शेड चूड़ा

लाल रंग के अलावा अब पिंक, पीच, आइवरी और लैवेंडर जैसे सॉफ्ट कलर ट्रेंड में हैं। मिनिमल ब्राइडल लुक के लिए यह परफेक्ट है।

PunjabKesari
 कुंदन और स्टोन वर्क चूड़ा

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो कुंदन, पर्ल और स्टोन वर्क वाले चूड़े एकदम परफेक्ट हैं। यह हैवी और रिच लुक देते हैं और लहंगे के साथ काफी शानदार लगते हैं।

PunjabKesari
फ्लोरल थीम चूड़ा

2026 में फ्लोरल मोटिफ और 3D फूलों वाले चूड़े काफी ट्रेंड में हैं। यह हल्दी, मेहंदी और प्री-वेडिंग उत्सवों के लिए एक लोकप्रिय और ट्रेंडी विकल्प है। ये चूड़ियां आमतौर पर फूलों, रेशम के धागों (silk thread), गोटा पत्ती, मोतियों और कृत्रिम फूलों से तैयार होता है।

PunjabKesari
मिनिमल और एलिगेंट चूड़ा

जो ब्राइड्स सिंपल लुक पसंद करती हैं, उनके लिए स्लिम और कम डिजाइन वाला चूड़ा ट्रेंड में है। यह इतना हल्का और कंफर्टेबल होता है कि इसे रोजाना भी पहन सकते हैं

PunjabKesari
मल्टी-कलर चूड़ा

रेड के साथ गोल्ड, ग्रीन या व्हाइट का कॉम्बिनेशन 2026 में काफी पॉपुलर है। चूड़े को अपने लहंगे के कलर से मैच करें, लुक और भी ग्रेसफुल लगेगा।

PunjabKesari
 मोती वाला चूड़ा

पर्ल डिटेलिंग वाला चूड़ा क्लासी और टाइमलेस लुक देता है। रॉयल और सोबर ब्राइडल लुक के लिए यह एकदम परफेक्ट है।

PunjabKesari
 ट्रेडिशनल रेड चूड़ा विद ट्विस्ट

क्लासिक लाल चूड़ा कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता, लेकिन अब इसमें गोल्ड प्लेटिंग, चार्म्स और मिनी कलीरे जोड़कर इसे मॉडर्न टच दिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static