हीरोइनों पर भारी पड़ा सचिन तेंदुलकर की बहू- बेटी का ग्लैमर लुक, ब्यूटी देखकर कायल हुए लोग
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 01:04 PM (IST)
नारी डेस्क: फैशन और स्टाइल की बात करें तो सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के ग्लैमर के आगे तो हीरोइन भी फेल है। लेकिन, अब सचिन तेंदुलकर की बेटी के साथ-साथ उनकी बहु भी सुर्खियों में है। अब लोगों की नजरें सचिन की नई नवेली बहुरानी सानिया चंडोक पर भी टिकी रहती है। इसी बीच सानिया और सारा दोनों एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आई है। उनके स्टाइलिश लुक को देखकर लोग दीवाने हो गए है। दोनों ननद-भाभी ने जब अवॉर्ड फंक्शन में एंट्री ली, तो लोग उन्हें देखते ही रह गए।

बता दें कि सारा और सानिया GK मोस्ट इनफ्लुएंशियल यंग इंडियन अवार्ड 2026 में पहुंचीं। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लग रही थी। दोनों ने डार्क शेड्स की ड्रेसेज पहनीं, जो उन पर बखूबी जची और लोग दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका स्टाइल इतना शानदार है कि आप भी उनसे टिप्स ले सकती है और किसी भी फंक्शन में लोगों का ध्यान खींच सकती है।

सानिया का लुक
अर्जुन तेंदुलकर से शादी होने के बाद सानिया ससुराल वालों के साथ अक्सर ही इवेंट्स में नजर आती हैं। उनका स्टाइल हमेशा ननद सारा के साथ मिलता- जुलता रहता है। इस बार भी अवॉर्ड फंक्शन में सानिया काफी सुंदर लग रही थी। टील ब्लू कलर की वेलवेट मिडी ड्रेस सबसे ज्यादा अट्रैक्शन खींच रही है। ऑफ- शोल्डर नेकलाइन लुक को सटल ग्लैम देती है, जबकि वेलवेट फैब्रिक की रिच शाइन इसे रॉयल फील दे रही है। जिससे बिना किसी एम्ब्रॉयडरी या वर्क के ही उनका लुक क्लासी वाइब्स दे गया।

सारा का लुक
सारा हमेशा की तरह इस बार फिर किसी हीरोइन से कम नहीं लग रही थी। इस फंक्शन में उन्होंने ब्लैक बॉडी हगिंग ड्रेस को हाई नेकलाइन देकर सॉफिस्टिकेडेट टच दिया, तो मेगा स्लीव्स वाला पैटर्न भी स्टनिंग लगा। वहीं, असिमेट्रिकल हेम के साथ स्लिट कट लुक में ग्लैमर कोशेंट बढ़ा रहा है। इसके अलावा ड्रेस के फैब्रिक में आती शाइन ने भी लुक में रिचनेस बढ़ा दी। उनकी ड्रेस का स्ट्रक्चर काफी क्लीन है। सारा ने सिल्वर स्ट्र्रैपी हील्स और शिमरी क्लच कैरी किए। उनकी ब्यूटी को देखकर लोग हमेशा की तरह इंप्रेस हो गए।

