Kareena Kapoor का शाही ट्रेडिशनल लुक:फैंस हुए दीवाने तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 05:03 PM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन Kareena Kapoor एक बार फिर अपने फैशन सेंस से सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक ज्वेलरी इवेंट में उनका ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर छा गया। उनके इस अंदाज को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ‘बेगम स्टाइल’ में दिखीं करीना इस बार करीना का अंदाज थोड़ा अलग और बेहद खास था। लोग उनके इस लुक को “बेगम स्टाइल” कह रहे हैं, जिसमें सादगी के साथ शाहीपन और क्लास का शानदार मेल देखने को मिला। उनके हर छोटे डिटेल ने इस लुक को खास बना दिया।
आउटफिट ने खींचा सबका ध्यान
करीना ने इस इवेंट में खूबसूरत फिलोरी कुर्ता सेट पहना, जिसे मशहूर डिजाइनर Debyani And Co ने डिजाइन किया है। इस आउटफिट में गहरे नीले रंग का अज्रख प्रिंट था, जो पारंपरिक और क्लासिक लुक देता है। कुर्ते पर की गई महीन कढ़ाई और जरी का काम इसे और भी आकर्षक बना रहा था। गले के पास लाल और हल्के रंगों की डिजाइनिंग पूरे लुक को और उभार रही थी।

ये भी पढ़ें: दिग्गज गायिका Asha Bhosle के अंतिम दर्शन में उमड़ा जनसैलाब, सचिन और तब्बू हुए भावुक
सलवार ने दिया रॉयल टच
करीना ने साधारण पैंट की जगह डिजाइनदार सलवार पहनी, जिसमें स्ट्राइप्स और कढ़ाई का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था। इसने उनके पूरे लुक को हल्का विंटेज और शाही टच दिया, जो देखने में बेहद एलिगेंट लग रहा था।

ज्वेलरी और स्टाइलिंग ने बढ़ाई खूबसूरती
स्टाइलिंग में करीना ने सादगी को ही चुना। उन्होंने हल्के क्रीम रंग का दुपट्टा कैरी किया और बालों को आधा बांधकर आधा खुला रखा। भारी झुमके और चूड़ियों ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया। यह ज्वेलरी उनके ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पूरी तरह मैच कर रही थी।
मेकअप ने किया लुक कम्प्लीट
मेकअप की बात करें तो करीना ने हमेशा की तरह सॉफ्ट और नैचुरल लुक अपनाया। हल्की स्मोकी आंखें, ग्लोइंग स्किन, हल्का ब्लश और न्यूड लिपस्टिक के साथ छोटी सी लाल बिंदी ने उनके पूरे लुक को परफेक्ट बना दिया। यही वजह है कि उनका यह अंदाज ट्रेडिशनल होते हुए भी मॉडर्न और ट्रेंडी लग रहा है।


