ट्रेडिशनल और ट्रेंडिंग Accessories के कॉम्बिनेशन से लगाए स्टाइल का तड़का

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 01:53 PM (IST)

भारतीय ट्रेडिशनल आउटफिट जैसे साड़ी, लहंगा, अनारकली, शरारा, सूट और कुर्ती का लुक सही एक्सेसरीज के बिना अधूरा-सा लग सकता है। आजकल ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ-साथ कुछ मॉडर्न एक्सेसरीज भी काफी पसंद की जा रही हैं। अगर आप फेस्टिवल, शादी, पूजा या किसी खास मौके पर एथनिक लुक चाहती हैं, तो इन एक्सेसरीज को अपने आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं।

PunjabKesari
झुमके और चांदबालियां

ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ झुमके और चांदबालियां हमेशा खूबसूरत लगती हैं। कुर्ती या अनारकली के साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके, जबकि सिल्क साड़ी या बनारसी साड़ी के साथ गोल्डन झुमके पहने जा सकते हैं। छोटे चेहरे पर मीडियम साइज और लंबे चेहरे पर थोड़े चौड़े झुमके अच्छे 
 लगते हैं 

PunjabKesari
लेयर नेकलेस

एक से ज्यादा नेकलेस को लेयर करके पहनना भी स्टाइलिश लगता है। प्लेन साड़ी या सिंपल सूट के साथ पर्ल, गोल्ड या कुंदन की लेयर नेकलेस पहना जा सकता है । अगर नेकलाइन हैवी है, तो नेकलेस को हल्का रखना बेहतर रहेगा।

PunjabKesari
चोकर नेकलेस

शादी या फेस्टिवल के लिए कुंदन, पोल्की, ऑक्सीडाइज्ड या पर्ल चोकर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब जंचता है। डीप नेक ब्लाउज, बनारसी साड़ी और लहंगे के साथ चोकर खासतौर पर अच्छा लगता है।

PunjabKesari
चूड़ियां और कड़े

एथनिक लुक में चूड़ियों और कड़ों की खास जगह है। साड़ी या सूट के रंग से मैच करती चूड़ियां पहन सकती हैं। सिल्क आउटफिट के साथ गोल्डन कड़े और सिंपल सूट के साथ ऑक्सीडाइज्ड कड़ा लुक को अलग बना सकता है।

PunjabKesari
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी

अगर आप थोड़ा बोहो और इंडो-वेस्टर्न लुक चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड झुमके, नेकलेस और कड़े ट्राई करें। कॉटन साड़ी, हैंडलूम साड़ी, प्लेन कुर्ती और शरारा के साथ यह कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है।

PunjabKesari
पर्ल एक्सेसरीज

मोती की ज्वेलरी ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक के साथ आसानी से मैच हो जाती है। पर्ल चोकर, स्टड्स, ब्रेसलेट या पर्ल हेयर एक्सेसरीज को साड़ी और सूट के साथ पहना जा सकता है।

PunjabKesari
पोटली बैग

ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ पोटली बैग काफी खूबसूरत लगता है। सिल्क, मिरर वर्क, कढ़ाई, जरी या मोती वाला पोटली बैग सिंपल सूट या साड़ी में भी फेस्टिव टच जोड़ सकता है।

PunjabKesari
हेयर एक्सेसरीज

बालों में गजरा, मोती वाली हेयर एक्सेसरी, जूड़ा पिन या मांग टीका सेट लगाया जा सकता है। साड़ी और बनारसी आउटफिट के साथ गजरा खासतौर पर क्लासी लगता है।

PunjabKesari
ब्रोच और पिन

साड़ी या दुपट्टे को स्टाइल करने के लिए ब्रोच भी अच्छा विकल्प है। मोती, कुंदन या गोल्डन ब्रोच को पल्लू या दुपट्टे पर लगाया जा सकता है। इससे सिंपल आउटफिट को भी एलिगेंट लुक मिलता है।


आउटफिट के हिसाब से चुनें एक्सेसरीज

साड़ी: चोकर, झुमके, चूड़ियां, ब्रोच और पोटली बैग
लहंगा: मांग टीका, चोकर, झुमके, नथ और कमरबंद
अनारकली: लंबे झुमके, चूड़ियां और पोटली बैग
शरारा: चांदबालियां, चोकर और कड़े
सिंपल सूट: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, स्टेटमेंट झुमके और पोटली
सिल्क आउटफिट: गोल्ड ज्वेलरी, पर्ल्स और ट्रेडिशनल चूड़ियां
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static