Kitchen Hacks: प्याज काटते समय अपनाएं ये ट्रिक्स, नहीं बहेंगे आंसू

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 05:21 PM (IST)

प्याज खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। मगर अक्सर इसे काटते समय आंखों में आंसू निकलने व जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज काटते समय कैमिकल रिएक्शन होता है। प्याज से निकलने वाली गैस पानी में संपर्क बनाकर एसिड बनाती है। इसके कारण आंखों में आंसू व जलन की समस्या का सामना करना पड़ता है। मगर आप कुछ आसान से ट्रिक्स को फॉलो करके अपनी इस समस्या से कुछ आराम पा सकते हैं।

PunjabKesari

प्याज को छीलकर पानी में भिगोना 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज को छीलकर 30 मिनट तक ठंडे पानी में भिगोना चाहिए। इससे भी आंखों में जलन व पानी आने की समस्या से बचाव रहता है। मगर प्याज को पानी में रखने से यह चिपचिपे हो सकते हैं। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें। 

PunjabKesari

मोमबत्ती या लैंप जलाएं

प्याज काटते समय सामने मोमबत्ती या लैंप जलाना भी फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसा करने से प्याज से आने वाली गैस मोमबत्ती या लैंप की तरह चली जाती है। ऐसे में आंखों से पानी व आंसू आने से बचा जा सकता है। 

च्यूइंग गम चबाने से बनेगी बात 

माना गया है कि प्याज काटते समय च्यूइंग गम खाने से आंखों से पानी आने की समस्या कम होती है। एक्सपरेट्स के अनुसार, च्यूइंग गम चबाते हुए हम मुंह से सांस लेते हैं। इसके कारण इसकी गैस आंखों तक कम पहुंचती है। ऐसे में इस समस्या से बचा जा सकता है। 

PunjabKesari

नाक की जगह मुंह से सांस लें 

कई लोगों का मानना है कि प्याज काटते समय मुंह से सांस लेना व थोड़ा सा जीभ को बाहर निकालना सही रहेगा। इससे भी आंखों से आंसू आने की परेशानी को कम किया जा सकता है। 

पंखा बंद रखना 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज काटते समय पंखा बंद करने से गैस हवा में नहीं मिलती है। इसतरह आंखों में आंसू व जलन की परेशानी कम रहती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static