कटे हुए फल जल्दी हो जाते हैं काले? आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 04:51 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मियों में ठंडे और ताजे फल खाने का मजा ही अलग होता है। लेकिन जैसे ही हम सेब, केला या नाशपाती काटते हैं, कुछ ही समय में उनका रंग बदलकर भूरा या काला हो जाता है। इससे न सिर्फ उनका लुक खराब हो जाता है, बल्कि कई बार लोग उन्हें खाने से भी कतराने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक आसान किचन ट्रिक से आप कटे हुए फलों को लंबे समय तक ताजा और आकर्षक बनाए रख सकते हैं।

 कटे हुए फल काले क्यों पड़ जाते हैं?

जब हम किसी फल को काटते हैं, तो उसका अंदरूनी हिस्सा हवा के संपर्क में आ जाता है। इसके बाद ऑक्सीकरण (Oxidation) की प्रक्रिया शुरू होती है। इसी वजह से सेब, केला, नाशपाती और एवोकाडो जैसे फल जल्दी भूरे या काले हो जाते हैं। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन सही उपाय अपनाकर इसे धीमा किया जा सकता है।

PunjabKesari

 फलों को काला होने से बचाने का आसान तरीका

कटे हुए फलों को फ्रेश रखने के लिए आप घर में ही एक आसान उपाय कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में ठंडा पानी लें, उसमें 1–2 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा चीनी मिलाएं। अब कटे हुए फलों को इस मिश्रण में 2–3 मिनट के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद उन्हें निकालकर सर्व करें या स्टोर कर लें।यह तरीका फलों को लंबे समय तक ताजा और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें:  फ्रीजर में जम रही है बर्फ की चादर? जानिए गर्मियों में फ्रिज कितने नंबर पर चलाना चाहिए

 कैसे काम करती है यह ट्रिक?

नींबू में मौजूद विटामिन C ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे फल जल्दी काले नहीं पड़ते। वहीं, चीनी फलों के स्वाद को संतुलित करती है और उनकी नैचुरल मिठास को बनाए रखती है। दोनों का यह मिश्रण फलों को ताजा और स्वादिष्ट बनाए रखने में बेहद असरदार है।

 किन फलों पर सबसे ज्यादा असरदार है?

यह ट्रिक खासतौर पर उन फलों पर ज्यादा काम करती है जो जल्दी रंग बदलते हैं, जैसे

सेब
केला
नाशपाती
एवोकाडो

बढ़ा हुआ Cholestrol कंट्रोल करेंगे ये 5 Fruits, हैल्दी रखना है हार्ट तो जरुर करें सेवन

इन फलों को काटने के बाद अगर आप यह तरीका अपनाते हैं, तो उनका रंग और स्वाद लंबे समय तक बना रहता है।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

कटे हुए फलों को कभी भी लंबे समय तक खुले में न छोड़ें। उन्हें हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें। अगर तुरंत नहीं खाना है, तो फ्रिज में स्टोर करें। इससे उनकी फ्रेशनेस और ज्यादा समय तक बनी रहती है। कटे हुए फलों का काला पड़ना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन सही ट्रिक अपनाकर आप इसे आसानी से रोक सकते हैं। नींबू और चीनी वाला यह आसान उपाय आपके फलों को घंटों तक ताजा और आकर्षक बनाए रखेगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static