सिर्फ 1 मिनट में प्लास्टिक टिफिन से हटाएं पीले दाग और बदबू, वो भी बिना स्क्रब किए!

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 05:36 PM (IST)

 नारी डेस्क: जैसा की सबको पता ही हैं कि भारतीय खाने में हल्दी मसाले और तेल का ज्यादा उपयोग होता है। जब ऐसे भोजन को प्लास्टिक टिफिन में रखते हैं और फिर माइक्रोवेव में गर्म करते हैं तो टिफिन के अंदर का हिस्सा पीला पड़ जाता है। हर बार नया टिफिन खरीदना बजट पर भारी पड़ सकता है। लेकिन  एक आसान और किफायती हैक है जिससे पुराना टिफिन भी दोबारा साफ-सुथरा दिख सकता है। चालिए आपको बताते हैं की कैसे एक मिनट में प्लास्टिक टिफिन से कैसे हम बड़ी आसानी से पिले दाग हटा सकते हैं। 

60 सेकेंड में बनेगा टिफिन बिलकुल नया जैसा

इस हैक की मदद से केवल 60 सेकेंड में टिफिन को बिना रगड़ें साफ किया जा सकता है। यह न सिर्फ पीलेपन से छुटकारा दिलाता है, बल्कि खाने की बदबू भी हटाता है। टिफ़िन में से पिले दाग को हटाने के लिए आपको  बस तीन चीजों की जरूरत है पेपर टॉवल या मोटा टिशू पेपर, साबुन पानी इन तीन सामान से आप टिफिन को बिल्कुल नए जैसा बना सकते हैं।

सिर्फ 1 मिनट में प्लास्टिक टिफिन से हटाएं पीले दाग और बदबू, वो भी बिना स्क्रब किए!

ये भी पढ़ें:  बाजार के मसाले असली हैं या नकली? इन 6 आसान तरीकों से पहचानें

टिफिन साफ करने का तरीका

टिफिन बॉक्स में एक बड़ा पेपर टॉवल डालें, जो अंदर की सतह पूरी तरह ढक दे। थोड़ा सा पानी डालें ताकि पेपर टॉवल अच्छे से गीला हो जाए। अब इसमें अच्छी मात्रा में साबुन डाल दें। टिफिन को ढक्कन से बंद करें। टिफिन को अच्छी तरह से  शेक करें। ढक्कन खोलकर साबुन और पानी निकालें। सादे पानी से टिफिन को अच्छी तरह धो लें।

PunjabKesari

स्क्रब या ब्रश की जरूरत नहीं। आपका टिफिन ऐसा लगेगा जैसे नया हो पीला दाग गायब, गंध दूर, और पूरी तरह से साफ। अब अगली बार जब आपके टिफिन में पीलापन दिखे, तो बिना खर्च किए बस 60 सेकेंड इस टिप को आजमाएं और पाएं नया जैसा टिफिन। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static