गर्मियों में तपती छत से परेशान तो अपनाएं ये 4 आसान तरीके, घर रहेगा ठंडा
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 03:38 PM (IST)
नारी डेस्क : गर्मियों की तेज धूप और बढ़ती गर्मी का सबसे ज्यादा असर घर की छत पर पड़ता है। दिनभर धूप में तपने के बाद छत देर रात तक गर्म रहती है, जिससे नीचे के कमरे भी गर्म हो जाते हैं। खासकर टॉप फ्लोर पर रहने वालों के लिए यह समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में एसी और कूलर पर निर्भरता बढ़ती है और बिजली का बिल भी बढ़ जाता है। लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च के अपने घर को ठंडा रख सकते हैं।
छत को ठंडा रखने के 4 आसान तरीके
सफेद पेंट या कूल रूफ कोटिंग
छत पर सफेद पेंट करवाने से धूप की किरणें रिफ्लेक्ट होती हैं, जिससे छत कम गर्म होती है। आप चाहें तो कूल रूफ कोटिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिससे घर का तापमान 4-5 डिग्री तक कम हो सकता है।

छत पर पौधे लगाएं
छत पर पौधे लगाने से आसपास का तापमान प्राकृतिक रूप से कम होता है। आप तुलसी, मनी प्लांट, एलोवेरा या सब्जियों के पौधे लगा सकते हैं। ये न सिर्फ गर्मी कम करते हैं, बल्कि घर का माहौल भी फ्रेश बनाते हैं।
यें भी पढ़ें : अच्छी डाइट के बावजूद शरीर में क्यों घट रहा है हीमोग्लोबिन? जानें असली कारण और बचाव
पानी का छिड़काव करें
दिन में 1-2 बार छत पर पानी का छिड़काव करने से तुरंत ठंडक मिलती है। यह एक सस्ता और असरदार तरीका है, जो छत की जमा हुई गर्मी को कम करने में मदद करता है।

फॉल्स सीलिंग या इंसुलेशन
अगर आप थोड़ा खर्च कर सकते हैं, तो छत पर फॉल्स सीलिंग या इंसुलेशन करवाना बेहतर विकल्प है। यह गर्मी को अंदर आने से रोकता है और कमरों को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखता है।गर्मियों में छत का गर्म होना एक आम समस्या है, लेकिन सही उपाय अपनाकर इससे काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। ये छोटे-छोटे उपाय न सिर्फ आपके घर को ठंडा रखेंगे, बल्कि बिजली के बिल को भी कम करने में मदद करेंगे।

