सिर्फ केले ही नहीं, इन 8 चीजों से भी मिलता है भरपूर Potassium

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2019 - 10:58 AM (IST)

अक्सर लोग हेल्दी रहने के लिए डाइट में विटामिन, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन आदि पोषक तत्वों को लेना जरूरी समझते हैं लेकिन पोटेशियम की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। क्या आप जानते हैं कि दिन भर पर्याप्‍त मात्रा में पोटेशियम का सेवन करना न केवल आपके दिल के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह शारीरिक ढांचे और मांसपेशियों के लिए भी लाभकारी होता है। इसकी कमी से मांसपेशियों में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन का धीमा होना जैसी समस्याएं होने लगती है। इन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करें-

 

कितनी मात्रा है जरूरी?

शरीर में पोटैशियम की कमी को हाइपोक्लेमिया कहा जाता है। स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने के लिए हर किसी के शरीर को रोजाना 47000 मिलीग्राम पोटैशियम की जरूरत होती है। हालांकि लोगों को लगता है कि केला ही एकमात्र पोटेशियम का सबसे बड़ा स्त्रोत है लेकिन ऐसा नहीं है। केले के अलावा ऐसे और भी बहुत-से आहार है, जो पोटेशियम की कमी को पूरा करते हैं।

 

पोटेशियम के लिए खाएं ये आहार

आलू

आलू को पोटेशियम का स्त्रोत माना जाता है। एक मीडियम साइज के उबले हुए आलू में 941 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। ये दैनिक जरूरत का लगभग 20 प्रतिशत है। आलू में मौजूद स्टार्च गठिया रोग में भी फायदेमंद होता है। आलू के अलावा शकरकंद में भी भरपूर पोटैशियम होता है।

दही

दही में कई पोषक तत्‍व होते हैं। इसमें कैल्श्यिम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, शायद आपको यह न पता हो कि दही में पोटेशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। करीब 220 ग्राम नॉन-फैट दही में 579 मिलीग्राम तक पोटेशियम होता है।

PunjabKesari

हरी बीन्स

दिल के लिए भी हरी बीन्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फ्लेवेनॉएड्स मौजूद होते हैं, जो ब्लड क्लॉट्स को जमने से रोकते हैं। इसके अलावा हरी बीन्स में पोटेशियम की भी भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल में रखने का काम करती है।

तरबूज

तरबूज भी पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत है। गर्मियों में तरबूज के सेवन से शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स तो मिलते ही हैं साथ ही इससे शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। दो मीडियम साइज के तरबूज में लगभग 641 ग्राम पोटैशियम होता है, जो आपकी दैनिक जरूरत का लगभग 14 प्रतिशत है। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है जो कैंसर के खतरे को कम करता है।

PunjabKesari

चुकंदर

चुकंदर में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले ढेर सारे तत्व होते हैं। चुकंदर में पोटैशियम भी भरपूर पाया जाता है। एक कप चुकंदर में लगभग 518 मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो आपकी दैनिक जरूरत का लगभग 11 प्रतिशत है। चुकंदर में आयरन भी भरपूर होता है इसलिए ये ब्लड में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और एनीमिया जैसे खून की कमी वाली बीमारियों से बचाता है।

पालक

पालक गुणों की खान है और इसमें ढेर सारे मिनरल्स औैर विटामिन्स होते हैं। पालक में पोटैशियम की मात्रा भी भरपूर होती है। एक कप पालक में लगभग 540 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। इसके अलावा पालक आयरन और फाइबर का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। इसलिए इसके सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। एनीमिया में पालक के सेवन से लाभ मिलता है।

PunjabKesari

संतरे का जूस

संतरे का जूस नाश्‍ते में बेहद फायदेमंद होता है। संतरे को विटामिन सी से भरपूर माना जाता है। लेकिन, इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम भी होता है। इसकी सबसे अच्‍छा बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। और साथ ही अगर आपको संतरे को यूं ही खाना चाहें तो भी कोई दिक्‍कत नहीं।

टोमैटो सूप और सॉस

टोमैटो सूप और सॉस में भी पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है। एक कप सूप में लगभग 728 मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो आपकी दैनिक जरूरत का 15 प्रतिशत है लेकिन सॉस में शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है इसलिए अगर आप पोटैशियम की जरूरत पूरी करने के लिए टोमैटो सॉस खाते हैं तो आपको लो-शुगर टोमैटो सॉस लेना चाहिए। इसके अलावा टमाटर की सब्जी, चटनी या उबले टमाटर के सेवन से भी पोटैशियम मिलता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static