Blood Sugar बढ़ा सकती हैं ये चीजें , आज ही बना लें इनसे दूरी

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 03:16 PM (IST)

डायबिटीज की समस्या से आजकल आम हो गई है। ज्यादातर लोगों में ये समस्या देखने को मिलती है। सर्वे के मुताबिक 37.3 मिलियन लोग डायबिटीज से ग्रस्त है। गलत लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण लोग इस बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं। आप शुरुआत में ही ऐसे खाने से दूरी बना लें जो आपके शरीर में डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी को बढ़ावा दे रहा है। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन सी चीजें है जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं...

फ्राइड खाने से बनाएं दूरी 

फ्राइड खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आप डाइट में ऐसे खाने से बिल्कुल परहेज करें। इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल असुंतलित हो जाता है। जिसकी वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। फ्राइड खाने के आपका शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। 

PunjabKesari

मैदा से बने पदार्थों से बनाएं दूरी 

डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए मैदा बहुत ही हानिकारक हो सकता है। आपको मैदे से बनी चीजों से दूरी बनाई रखनी चाहिए। ये चीजें आपके शुगर लेवल को बढ़ा देती हैं जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है। मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। 

PunjabKesari

आलू से करें परहेज 

आलू रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक है। हर सब्जी में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आलू डायबिटीज के रोगियों के लिए जहर हो सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही घातक होती है। 

PunjabKesari

फ्लेवर्ड दही 

डायबिटीज की रोगियों को किसी भी तरह के फ्लेवर्ड दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें चीनी की मात्रा बहुत ही अधिक पाई  जाती है। इसके अलावा इसमें कई तरह की आर्टिफिश्यल चीजें भी पाई जाती हैं जो आपके ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा सकती हैं। इसलिए डायबिटीक मरीजों को इस दही से दूरी बनानी चाहिए। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static