एकदम से Sugar छोड़ने से जल्दी दिखने लगते हैं बुढ़ापे के निशान!

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 03:09 PM (IST)

नारी डेस्क: सोशल मीडिया लंबे समय से हमें यह समझाने की कोशिश करता रहा है कि स्वस्थ भोजन का मतलब है कम चीनी का सेवन करना। हालाकि चीनी का काम केवल वज़न बढ़ाना ही नहीं है, बल्कि यह शरीर को महत्वपूर्ण मेटाबॉलिक गतिविधियों में मदद करना भी है। जो लोग फिट रहने के लिए शुगर को पूरी तरह डाइट से हटा रहे हैं वह बेहद बड़ी गलती कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बहुत ज्यादा लो-शुगर डाइट लेने से शरीर और स्किन पर उल्टा असर भी पड़ सकता है।

PunjabKesari

लो-शुगर डाइट शरीर पर डालती है ये असर


शरीर को चाहिए संतुलित ऊर्जा: शुगर (ग्लूकोज) शरीर का मुख्य एनर्जी सोर्स है। जब आप इसे बहुत कम कर देते हैं, तो शरीर स्ट्रेस मोड में चला जाता है।

कोलेजन का असर कम हो सकता है: कोलेजन स्किन को टाइट और यंग बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन अगर शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल रहे, तो कोलेजन ठीक से काम नहीं कर पाता स्किन ड्राई और डल दिख सकती है

स्ट्रेस हार्मोन बढ़ सकता है: लो-शुगर डाइट से कॉर्टिसोल (stress hormone) बढ़ सकता है, जिससे स्किन एजिंग तेजी से होती है, झुर्रियां जल्दी आ सकती हैं

स्किन को नहीं मिलती पूरी न्यूट्रिशन: अगर आप कार्ब्स (जो शुगर का ही एक रूप हैं) बहुत कम कर देते हैं, तो विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है, स्किन की ग्लो कम हो जाती है

PunjabKesari
क्या पूरी तरह शुगर छोड़ना सही है?

 रिफाइंड शुगर (जैसे मिठाई, सोडा) कम करना अच्छा है  लेकिन नैचुरल शुगर (फल, दूध) को पूरी तरह छोड़ना सही नहीं। इसके लिए बैलेंस डाइट लें जैसे  फल, साबुत अनाज, प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल करें। पानी और नारियल पानी स्किन के लिए जरूरी है। शरीर के लिए विटामिन C, E और प्रोटीन जरूरी हैं। योग और अच्छी नींद से हार्मोन बैलेंस रहता है। लो-शुगर डाइट हेल्दी हो सकती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा शुगर कम करना आपके शरीर और स्किन दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सही बैलेंस बनाए रखना ही असली सीक्रेट है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static