बार-बार मीठा खाने की क्यों होती है क्रेविंग, जानें शरीर किन कमियों को दे रहा संकेत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 01:17 PM (IST)

नाीर डेस्क : क्या आपको भी दिनभर में बार-बार मीठा खाने का मन करता है? कई बार ऐसा होता है कि पेट भरा होने के बावजूद भी कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है। यह सिर्फ स्वाद की आदत नहीं, बल्कि शरीर का एक संकेत हो सकता है कि उसे कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी महसूस हो रही है। खासतौर पर अगर आपको डायबिटीज है, तो यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए जरूरी है कि इसके पीछे की असली वजह को समझा जाए।

क्यों होती है मीठा खाने की क्रेविंग?

पोषक तत्वों की कमी

शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने पर बार-बार मीठा खाने की इच्छा पैदा हो सकती है। खासकर प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और विटामिन B की कमी होने पर यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। जब शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, तो यह तुरंत ऊर्जा पाने का रास्ता ढूंढता है और मीठा खाने की तलब बढ़ जाती है। इसलिए अपने आहार में प्रोटीन, फाइबर और जरूरी खनिजों का सही संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

PunjabKesari

नींद की कमी और थकान

नींद पूरी न होने पर शरीर के हार्मोन बिगड़ जाते हैं।
घ्रेलिन बढ़ जाता है (भूख बढ़ती है)
लेप्टिन कम हो जाता है (भूख कंट्रोल नहीं होती)
ऐसे में शरीर को तुरंत एनर्जी चाहिए होती है और मीठा सबसे आसान विकल्प बन जाता है।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

 

गट हेल्थ का खराब होना

हमारी आंतों में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया रहते हैं, जो पाचन और पोषण अवशोषण में अहम भूमिका निभाते हैं। जब बुरे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है और अच्छे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं, तो यह शरीर में मीठा खाने की इच्छा को बढ़ा देता है। इस स्थिति को मेडिकल टर्म में डिसबायोसिस (Dysbiosis) कहा जाता है। गट हेल्थ को ठीक रखने के लिए प्रोबायोटिक्स, फाइबर और संतुलित आहार बेहद जरूरी हैं।

PunjabKesari

डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)

कई बार शरीर प्यास को भूख समझ लेता है, जिससे बार-बार कुछ खाने की, खासकर मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाए। हाइड्रेटेड रहने से मीठे की तलब को कम किया जा सकता है और शरीर के सामान्य फंक्शन भी बेहतर रहते हैं।

आदत और इमोशनल ईटिंग

तनाव, चिंता या बोरियत की वजह से भी लोग अक्सर मीठा खाने लगते हैं। यह दिमाग को थोड़ी देर के लिए अच्छा महसूस कराता है, लेकिन समय के साथ यह आदत धीरे-धीरे बढ़ने लगती है और बार-बार मीठा खाने की क्रेविंग का कारण बन जाती है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों को बिलकुल नहीं खानी चाहिए ये दाल, खाते ही बढ़ जाएगा Sugar Level

 

मीठा खाने की आदत को कैसे कंट्रोल करें?

संतुलित और पौष्टिक डाइट लें

अपने खाने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और क्रेविंग कम करता है।

PunjabKesari

हेल्दी विकल्प अपनाएं

जब बार-बार मीठा खाने का मन करे, तो रिफाइंड शुगर के बजाय हेल्दी और प्राकृतिक विकल्प चुनें। इसके लिए आप फल, खजूर, गुड़ या डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। ये विकल्प मीठे की तलब को कम करते हैं और शरीर को फालतू शुगर से बचाते हैं।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

 

पर्याप्त पानी पिएं

दिनभर में 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और फालतू की क्रेविंग कम हो।

अच्छी नींद लें

रोजाना 7–8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। इससे हार्मोन संतुलित रहते हैं और अनावश्यक भूख नहीं लगती।

PunjabKesari

नियमित एक्सरसाइज करें

रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या वॉक करने से शरीर एक्टिव रहता है और मीठा खाने की इच्छा कम होती है।

बार-बार मीठा खाने की तलब को नजरअंदाज करना सही नहीं है, क्योंकि यह शरीर में किसी पोषण की कमी या खराब लाइफस्टाइल का संकेत हो सकता है। सही खानपान, पर्याप्त नींद और हेल्दी आदतों को अपनाकर इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static