महंगे इलाज छोड़ें! इस फल की गुठली से करें Sugar Control
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 04:09 PM (IST)
नारी डेस्क : डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन की गुठली किसी दवा से कम नहीं है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण खून में शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं और शरीर में इंसुलिन बनाने की ताकत बढ़ाते हैं। अक्सर हम जामुन का फल खा लेते हैं लेकिन उसकी गुठलियां फेंक देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जामुन की गुठलियां आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतरीन घरेलू नुस्खा हो सकती हैं। डॉक्टर के अनुसार, जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। यह खून में शुगर बढ़ने से रोकती है और शरीर में प्राकृतिक तौर पर इंसुलिन बनाने में मदद करती है।
जामुन की गुठली में क्या खास है?
जामुन की गुठली में जाम्बोलिन और एलाजिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं।
यह आपके खाने से बनने वाली शुगर को खून में जल्दी घुलने से रोकता है।
शरीर में इंसुलिन के निर्माण को प्राकृतिक रूप से बढ़ाता है।
हल्के और लंबे समय तक रहने वाले शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

डॉक्टर के अनुसार
डॉक्टर कहते हैं कि जामुन की गुठली कोई जादुई पाउडर नहीं है।
इसका असर तभी दिखाई देगा जब आप अपनी लाइफस्टाइल सुधारें।
रोज थोड़ा टहलें
संतुलित और हेल्दी डाइट लें
जामुन की गुठली का पाउडर नियमित रूप से लें
सही इस्तेमाल से यह न केवल शुगर कंट्रोल करती है, बल्कि पेट को भी साफ रखती है और कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करती है।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
इस्तेमाल करने का आसान तरीका
जामुन की गुठलियों को अच्छी तरह सुखा लें।
इन्हें पीसकर पाउडर बना लें।
रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें।
बस इतना आसान उपाय आपकी शुगर की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है।
देसी नुस्खा, कोई साइड इफेक्ट नहीं
डॉक्टर के अनुसार, जामुन की गुठली इंसुलिन उत्पादन को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की गंदगी बाहर निकालते हैं और दिल की सेहत का भी ख्याल रखते हैं।

जरूरी नोट
शुगर लेवल समय-समय पर चेक करते रहें।
अपनी दवाइयों को अचानक बंद न करें। इसे सहायक उपाय के रूप में अपनाएं।
एलर्जी या कोई असुविधा होने पर तुरंत बंद करें।
सही तरीके से इस्तेमाल करने पर जामुन की गुठली आपकी शुगर की समस्या को काबू में रखने में मददगार साबित हो सकती है।

