मालदीव की ये खूबियां इसे बनाती हैं पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन, आप भी जानें कुछ खास बातें

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 01:44 PM (IST)

मालदीव में हर साल भारी मात्रा में लोग घूमने व छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहीं 2021 के लंबे लॉकडाउन के बाद तो यह पर्यटकों का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया। इसलिए पिछले 2 सालों से यहां पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। बता दें, मालदीव अपने खूबसूरत बीचों, प्राकृतिक नजारों से देशभर में मशहूर है। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार भी यहां घूमना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी मालदीव के खूबसूरत नजारों का मजा लेने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं, जो शायद ही आप जानते होंगे...

PunjabKesari

व्हेल शार्क की अच्छी खासी संख्या

मालदीव अपने बीचों के साथ व्हेल शार्क से भी मशहूर है। यहां पर आप भारी मात्रा में व्हेल शार्क देखने का मजा ले सकते हैं। आपको ये मछलियां समुंद्र में आसानी से ही तैरती हुई नजर आएगी।

PunjabKesari

मालदीव के बीच जन्नत के नाम से मशहूर

मालदीव के खूबसूरत बीचों में घूमने के लिए देश-विदेश से लोग आना पसंद करते हैं। यहां बीच ज्यादातर सफेद रेत से भरे हुए है। मालदीव का कोरलाइन बीच बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। इन बीचों में घूमने का अलग ही अनुभव होता है। शायद इसलिए मालदीव के बीच दुनियाभर में जन्नत के नाम से फेमस है।   

PunjabKesari

कई दुर्लभ कछुओं की प्रजाति

व्हेल शार्क की तरह मालगदीव के समुंद्र में आप कई तरह के दुर्लभ कछुओं की प्रजाति देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। इन प्रजातियों में लेदर बैक से लेकर लंबी गर्दन, हरे रंग के कछुए आदि है।

PunjabKesari

दुनिया के सबसे बेहतरीन डाइविंग

मालदीव ट्रिप स्नॉर्कलिंग एक्टिविटीज किए बिना अधूरा लगता है। ऐसे में आप भी यहां जाकर पानी के नीचे अजूबी चीजों का अनुभव जरूर लें। आप यहां पर स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। इस दौरान आप सफेद रेत के समुद्र तट, कोरल रीफ्स, साफ पानी और जीवंत समुद्री जीवन को देखना का अद्भुत नजारे का एहसास कर सकते हैं। इसके अलावा डाइविंग दौरान आप शार्क, कछुए, मंटा किरणें, व्हेल शार्क जैसी चीजें देख व फोटो क्लिक करवा सकते हैं।

PunjabKesari

सूरज की किरणें बिल्कुल 90 डिग्री के एंगल पर पड़ती हैं

अगर आप भी मालदीव घूमने की सोच रहे हैं तो अपने साथ कम से कम एसपीएफ 50 की सनस्क्रीन जरूर लेकर जाएं। दरअसल, यहां पर सूरज की किरणें बिल्कुल 90 डिग्री के एंगल पर पड़ने से सनबर्न होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप अपनी किट में सनसक्रीन जरूर रखें।

PunjabKesari

समुद्र तल से मात्र 1.5 मीटर की ऊंचाई बसा मालदीव

मालदीव की खासियत हैं कि यह दुनियाभर में सबसे समतल जगहों में जानी जाती है। बता दें, इसकी समुद्र तल से ऊंचाई करीब 1.5 मीटर है। दूसरों ओर खबरों की मानें तो यह दिन प्रति दिन सिकुड़ता जा रहा है। ऐसे में इसे इस दुनिया का सबसे छोटा देश माना गया है। इसे बचाने के लिए कई सारे कानून भी बनाएं गए हैं। मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदूषण के कारण 2030 तक ये पूरी तरह समुद्र में डूब सकता है।

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static