होने वाली दुल्हन के लिए Perfect हैं ये चूड़ा डिजाइन्स

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 05:59 PM (IST)

शादी में सिर्फ लहंगे  मेकअप ही नहीं बल्कि और भी ऐसी बहुत ही चीजें हैं जो दुल्हन को परफेक्ट बनाती हैं। ब्राइड-टू-बी के लिए चूड़ा भी सौलह श्रृंगार के सामान में से एक हैं। नई नवेली दुल्हन सुहाग की निशानी के तौर पर हाथों में चूड़ा पहनती हैं। चूड़े में भी आजकल बहुत से ऐसे लेटेस्ट डिजाइन्स हैं, जिन्हें आप अपनी शादी में कैरी कर सकती हैं। सुहाग के निशानी होने के साथ-साथ यह आपके लुक को और भी प्रभावशाली तरीके से निखारने में मदद करता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन्स बताते हैं जिन्हें आप शादी में कैरी कर सकते हैं। 

पर्ल ब्राइडल चूड़ा 

इन दिनों में पर्ल भी बहुत ही ट्रेंड में है। ज्वेलरी, ड्रेसेज के अलावा आप पर्ल वाला चूड़ा भी शादी में कैरी कर सकते हैं। यह आपके हाथों को एलीगेंट लुक देने में मदद करेगा। मॉडर्न और पांरपरिक दोनों डेर्सेज के साथ आप चूड़ा पहन सकती हैं। सफेद पर्ल के मोतियों से सजे चूड़े आप किसी भी कलर के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

कुंदन ब्राइडल चूड़ा 

शादी में ड्रेसेज से लेकर ज्वेलरी, चूड़ा हरेक चीज चमक दमक से भरी होती है। दुल्हन के लहंगे में खासकर बहुत ही ज्यादा चमक दमक देखने को मिलती है। अगर आप चूड़े में भी ऐसी ही चमक दमक चाहती हैं को कुंदन ब्राइडल चूड़ा कैरी कर सकती हैं। यह आपको एक तरह का रॉयल लुक देने में मदद करता है। 

PunjabKesari

लटकन ब्राइडल चूड़ा 

लटकन भी आजकल बहुत ही ट्रेंड में है। अगर आपको भी लटकन पसंद हैं तो आप शादी में लटकन चूड़ा ट्राई कर सकती हैं। दुल्हन के हाथों में लटकन वाला चूड़ा बहुत ही आकर्षक लुक देता है। आप लटकन वाला चूड़ा किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। 

PunjabKesari

हबी के नाम वाला चूड़ा 

आजकल हबी के नाम वाला चूड़ा भी बहुत ही ट्रेडं में है। अगर आपको भी अपने हबी का नाम चूड़े पर लिखवाना चाहती हैं तो आप इस तरह का चूड़ा ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari

पांरपरिक मैरुन चूड़ा

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक और एक्सेसरीज पसंद है तो आप पांरपरिक मैरुन ब्राइडल चूड़ा पहन सकती हैं। ट्रेडिशनल में आप मैरुन कलर पहन सकती  हैं। आप इस चूड़े को शादी के बाद किसी भी तरह के डार्क कलर की  ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

कोरल चूड़ा 

अगर आपको शादी में कुछ एक्सपेरिमेंट और नया करना पसंद है तो आप कोरल ब्राइडल चुड़ा ट्राई कर सकती हैं। यह लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन आपके लुक को कंप्लीट करेगा। आप शादी में स्टाइलिश दिखने केलिए ऐसा चूड़ा पहन सकती हैं।  

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static