Buddha Purnima: ये हैं दुनिया के 7 सबसे मशहूर और बड़े बुद्ध मंदिर

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 05:00 PM (IST)

30 अप्रैल, वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा यानि गौतम बुद्ध के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। उनका जन्म 563 ईसा पूर्व नेपाल के एक गांव में हुआ, जोकि आज एक तीर्थ स्थल बन गया है। इसके अलावा भी गौतम बुद्ध के बहुत से मंदिर अपनी अनोखी खासियत के लिए मशहूर हैं। आज हम आपको गौतम बुद्ध के कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि दुनियाभर में अपनी अलग-अलग खासियत के लिए मशहूर है।
 

1. महाबोधि मंदिर
गौतम बुद्ध का यह मंदिर बिहार बोध गया में स्थित है। इस प्राचीन मंदिर में मौजूद पेड़ के नीचे बैठकर ही भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। इस खूबसूरत मंदिर की बनावट के साथ आप यहां अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों की छवि देख सकते हैं।

PunjabKesari

2. रामाभर स्तूप
इस मंदिर में बुद्ध का दाह संस्कार किया गया था। दूर से बड़ा पत्थर लगने वाले इस मंदिर की ऊंचाई 49 फीच है। मंदिर की अनोखी बनावट पर्यटकों को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है।

PunjabKesari

3. चीन, लेशान बुद्ध
चीन की नदी किनारे बनी यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। 90 साल में बनकर तैयार हुई इस प्रतिमा के कंधों की चौड़ाई 28 मीटर और 233 फीट है। चीन के माउंट एमी पर तराशी गई इस प्रतिमा को देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

4. हॉगकॉग, पो लिन मोनेस्ट्री
इस बौद्धिक मठ की खोज 1906 में 3 भिक्षुओं द्वारा की गई थी। आज इसे पहले द बिग हट नाम से जाना जाता था। अपनी खासियत और अनोखी बनावट के लिए मशहूर इस मठ को देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

5. द वाट थाई मंदिर
भारत का यह मंदिर अनोखे और अलग बुद्ध मंदिरों में से एक हैं, जोकि अपनी सुंदरता और भव्यता के लिए मशहूर है।

PunjabKesari

6. बुद्ध मंदिर लद्दाख
लद्दाख के इस मंदिर को भी भगवान बुद्ध के सबसे खूबसूरत और बड़े मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के चारों तरफ बना बगीचा इसकी खूबसूरती को ओर भी बढ़ा देता है।

PunjabKesari

7. इंडोनेशिया, बोरोबुदुर मंदिर
इंडोनेशिया का महायान बौद्ध बोरोबुदुर मंदिर सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां आप 2672 रिलीफ पेनल और 504 बुद्ध की मूर्तियां देख सकते हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा और महानतम बौद्ध मंदिर माना जाता है।

PunjabKesari
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static