दुनिया के 8 मंदिर जो सिर्फ आस्था ही नहीं, बल्कि वास्तुकला के चमत्कार भी हैं

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 05:10 PM (IST)

नारी डेस्क: दुनिया भर में कई मंदिर ऐसे हैं, जो सिर्फ पूजा के लिए नहीं बल्कि अपनी अद्भुत वास्तुकला और इंजीनियरिंग के लिए भी मशहूर हैं। इन मंदिरों की डिज़ाइन और निर्माण तकनीक देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबा देंगे। आइए जानते हैं दुनिया के 8 ऐसे मंदिरों के बारे में, जो आस्था और कला दोनों का अद्भुत संगम हैं।

 वाट बेंचमाबोफिट, बैंकॉक, थाईलैंड

वाट बेंचमाबोफिट को मार्बल का मंदिर कहा जाता है। यह सफेद इटैलियन मार्बल से बना है, जो इसे बेहद साफ और चमकदार लुक देता है। इसका लेआउट बहुत सिंपल और संतुलित है, छतों से लेकर आंगन तक सब कुछ सोच-समझकर बनाया गया है।

PunjabKesari

टेंपल ऑफ हेवन, बीजिंग, चीन

1400 दशक पुराना यह मंदिर राजा द्वारा अच्छी फसल के लिए प्रार्थना स्थल था। इसकी खासियत यह है कि यह पूरी तरह लकड़ी से बना है और इसमें एक भी कील नहीं लगी है। गोल आकार स्वर्ग और चौकोर धरती को दर्शाते हैं।

राणाकपुर जैन मंदिर, राजस्थान, भारत

15वीं सदी में बना यह मार्बल मंदिर वास्तुकला का मास्टरपीस है। इसमें 1400 से ज्यादा नक्काशीदार खंभे हैं और कोई भी दो खंभे समान नहीं हैं। जैन मूल्यों पर आधारित यह मंदिर शांति और सिमिट्री का प्रतीक है।

 सिगैंटो नाचिकात्सुरा मंदिर, जापान

यह मंदिर जापान के नाची फॉल्स के पास स्थित है। आसपास का दृश्य इतना खूबसूरत है कि लगता है मानो किसी पेंटिंग से निकला हो।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  Navratri में माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए खास तैयारी, इस बार यात्रा होगी और आसान

केक लोक सी मंदिर, पेनांग, मलेशिया

एक पहाड़ी पर फैला यह मंदिर दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा मंदिर कॉम्प्लेक्स है। इसमें चीनी, थाई और बर्मी स्टाइल का मिश्रण देखने को मिलता है। मंदिर के अलग-अलग हिस्सों में प्रार्थना हॉल, लंबी सीढ़ियां और विशाल देवी की मूर्ति हैं।

विरुपाक्ष मंदिर, हम्पी, भारत

7वीं सदी का यह मंदिर हम्पी के पुराने खंडहरों का हिस्सा है। इसका ऊंचा एंट्रेंस टावर यानी गोपुरम नक्काशी से भरा हुआ है और दूर से दिखाई देता है।

 सागरदा फमिलिया, बार्सिलोना, स्पेन

एंटोनी गौड द्वारा डिज़ाइन की गई यह बेसिलिका पारंपरिक मंदिर नहीं है, लेकिन अत्यधिक आध्यात्मिक अनुभव देती है। 1800 के दशक के अंत में इसका निर्माण शुरू हुआ और आज भी जारी है। इसके कर्व्स, रोशन और बोल्ड शेप्स इसे अन्य चर्चों और मंदिरों से अलग बनाते हैं।

PunjabKesari

अनोखी वास्तुकला का संगम

इन सभी मंदिरों में न सिर्फ धार्मिक महत्व है बल्कि यह हमें पुराने समय की इंजीनियरिंग और कला के बेहतरीन नमूने भी दिखाते हैं। इनके डिजाइन, नक्काशी और लोकेशन देखकर आप वास्तुकला की अद्भुत कारीगरी को महसूस कर सकते हैं।ये 8 मंदिर दुनिया के उन स्थलों में शामिल हैं, जहां आस्था और कला दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static