शीतला माता मंदिर में हुआ बड़ा हादसा, भगदड़ में आठ महिलाओं की हुई मौत और कई घायल
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 12:55 PM (IST)
नारी डेस्क: बिहार के नालंदा जिले में शीतला माता मंदिर हादसे का शिकार हो गया। यहां भगदड़ मचने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई व कई घायल हो गए। भगदड़ के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना से लोगों में दशहत का माहौल पैदा हो गया है।
यह भी पढ़ें: अभी भी अच्छे से सुन नहीं पाती हैं अलका याग्निक
बताया जा रहा है कि चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालु दर्शन की जल्दबाजी में कतार तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने बताया कि दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित इस प्राचीन मंदिर में हुई घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: क्या राजा रघुवंशी का हुआ पुर्नजन्म ? मां बोली- 10 महीने बाद लौट आया मेरा बेटा
पुलिसकर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

