नए साल से पहले घर में ले आए इन 7 में से कोई 1 शुभ चीज, सालभर बनी रहेगी बरकत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 05:11 PM (IST)

साल 2021 का आखिरी महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में कोरोना वायरस, पैट्रोल के बढ़े दाम और किसान आंदोलन के कारण लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसे में हर कोई कामना कर रहा है कि आना वाला साल उनके लिए खुशियां और बरकत लेकर आए। वास्तु की मानें तो अगर नया साल शुरू होने से पहले घर में कुछ ऐसी चीजें ले आएं जो सारा साल बरकत, खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में...

मोरपंख

भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मोरपंख घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। ऐसे में आप भी 1 से 3 मोरपंख लाकर भगवान श्रीकृष्ण के माथे पर लगाएं। आप चाहे तो इसे दीवार पर भी लगा सकते हैं।

PunjabKesari

गोमती चक्र

मान्यता है कि घर में गोमती चक्र रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। वास्तु अनुसार, 11 गोमती चक्र को पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से सारा साल बरकत बनी रहती है।

तुलसी या मनी प्लांट

नए साल से पहले तुलसी या मनी प्लांट का पौधा लगाकर घर के आंगन या क्यारी में लगाएं। मनी प्लांट को आप घर के अंदर भी लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है।

कमलगट्टे की माला 

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूजा घर में कमलगट्टे की माला रखें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा होने से घर में धन की कभी कमी नहीं होगी।

PunjabKesari

लाफिंग बुद्धा

नए साल के शुभ अवसर पर घर में दोनों हाथों में कमण्डल उठाए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति ले आएं। मान्यता है कि इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से बरकत बनी रहती है।

स्वास्तिक का चित्र

पुराणों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। अगर आप चित्र नहीं लाना चाहते तो लाल सिंदूर से दीवार पर स्वास्तिक बना सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करती।

दक्षिणावर्ती शंख

वास्तु के अनुसार, घर में दक्षिणावर्ती और मोती शंख रखना भी शुभ होता है। नए साल से पहले इसे खरीदकर पूजा करें और फिर अलमारी या तिजोरी में रखें। मान्यता है कि इससे बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static