Evil Eye: ये 7 सकेंत बताते हैं आपके घर पर हो सकता है बुरी आत्माओं का साया!

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 06:23 PM (IST)

आज की पीढ़ी भले ही भूत-प्रेत आदि पर विश्वास न करती हो, लेकिन यदि भगवान है तो शैतान भी है। और अब तो तमाम पश्चिमी देशों के वैज्ञानिक भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि भूत प्रेतों का भी अस्तित्व होता है। कई बार कुछ आत्माएं बुरी शक्तियां होती हैं। इनका उद्देश्य केवल मनुष्यों को परेशान करना होता है ऐसी आत्माओं के हमारे आसपास मौजूद होने से कई तरह की अजीब घटनाएं होती हैं। आईए जानते हैं उनके बारे में...

शक्तियों को पहचानें

समस्या को समाप्त करने के लिए उन शक्तियों के लक्षणों को पहचानना बहुत जरुरी है। घर में बुरी शक्ति का होना, केवल संत तथा अति विकसित छठवीं इंद्रिय की क्षमतायुक्त व्यक्ति ही इसे समझ सकता है।

PunjabKesari

तुलसी का मुरझा जाना

अगर आपके घर की तुलसी बार-बार मुरझा रही है तो हो सकता है आपके घर में नकारात्मक शक्ति या बुरी नजर का प्रभाव हो चुका हो।

अपरिचित वस्तुओं का मिलना

घर में वस्तुओं का गायब होना और फिर अपने आप ही मिल जाना। कभी-कभी घर के भीतर या बाहर बरामदे वगैरह में हथौड़ी या लोहे की कोई वस्तु मिलती है।

विचित्र चिन्हों का उभरना

दीवार पर खरोंच के निशान, अलमारियों अथवा दीवारों पर भयानक चेहरे के निशान इत्यादि। कपड़ों, वस्तुओं अथवा फर्श पर लाल धब्बे दिखाई देना।

PunjabKesari
आवाजें या आहट महसूस होना

घर में बार-बार ऐसा महसूस हो जैसे कोई आपको देख रहा हो। बिना किसी कारण अजीब सी आवाजें सुनाई देना या दरवाजे के खुलने बंद होने की, पीटने की, हंसने की, कुछ ठोकने की, चलने, बोलने इत्यादि की आवाज सुनाई देना।

PunjabKesari

अचानक बदलाव होना

घर के तापमान में अचानक बदलाव होना। अचानक घर ठंडा हो जाना या गर्म हो जाना। बिना किसी कारण के बल्बों, ट्यूबलाइट या विद्दुत उपकरण का बार-बार चालू-बंद होना।

जानवरों का रोना या मरना

कुत्ते अथवा बिल्ली का रोना या अकारण भौंकना। अकारण पालतू जानवर जैसे बिल्ली का मर जाना। असामान्य घटनाएं जैसे कीड़े-मकोड़ों, खटमल, लाल चीटीयों, तिलचट्टे अथवा चूहों की अचनाक संख्या बढ़ जाना।

PunjabKesari

अशांति या अकारण बाधा आना

घर में अकारण अशांति तथा शत्रुता उत्पन्न होना। परिवार के लोगों में विवाद होना। घर में बार-बार रोग आना और आर्थिक समस्याएं होना। अकारण घर में लगातार मृत्यु होना।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static