World Heart Day: ये 6 चीजें आपके दिल को कर देती हैं जल्दी बूढ़ा और कमजोर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 06:24 PM (IST)

काम के बढ़ते प्रेशर के चलते आजकल लोग अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान नहीं रख पा रहें हैं। मगर इस लापरवाही के कारण वे  अपने शरीर को बीमारियों की चपेट में आने का न्योता देते हैं। बहुत से ऐसे लोग है जो जल्दबाजी के चक्कर में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो उनकी दिल की सेहत पर बुरा असर डालते हैं। ऐस में दिल से जुड़ी बीमारियों के लगने के साथ हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ता है। तो चलिए आज 'विश्व ह्रदय दिवस' के मौके पर आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिसे खाने से बचना चाहिए। तभी आप लंबा और स्वस्थ जीवन जी पाएंगे।

 प्रोसेस्ड फूड

आज कल के लोगों को प्रोसेस्ड फूड खाने में बेहद पसंद आता है। मगर ऐसे खाने का सेवन करने से दिल से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। असल में ये चीजें पहले से ही तैयार होती है। इसे पैकेट से निकाल कर गर्म कर खाना होता है। मगर इसके सेवन से शरीर के अंदर असंतुलन होने लगता है। ऐसे में दिल से जुड़ी समस्याओं के होने का कारण बनती है। 

आर्टिफीशियल चीनी

अगर आप भी आर्टिफीशियल चीनी का इस्तेमाल करते हैं तो समय रहते इसका सेवन बंद कर दें। इसके अत्याधिक सेवन से दिल पर बुरा असर पड़ता है। इसकी जगह पर आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। 

nari,PunjabKesari

तला भुना व मसालेदार भोजन 

अक्सर लोग बाहर से तला-भुना व मसालेदार चीजों को खाने का शौक रखते हैं। मगर उनका यही शौक बहुत सी बीमारियों को न्योता देता है। ऐसे खाने में सैचुरेटेड फैट शामिल होता है। जो दिल पर बुरा असर डालते हैं। 

सोडा 

सोडा का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ सकती है। इसके कारण शरीर के सभी हिस्सों पर खून का प्रवाह ठीक से न होने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने का खतरा भी तेजी से बढ़ता है। 

nari,PunjabKesari

चाइनीज फूड 

चाइनीज, फूड खाने में भले ही टेस्टी लगता हो। मगर वह सेहत के लिए बेहज नुकसानदायक व जानलेवा होता है। भारी मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ कर दिल को नुकसान पहुंचाने के काम करता है। असल में, इसमें मौजूद बारी मात्रा में फैट, कैलोरी, सोडियम व कार्बोहाडड्रेट हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ाती है। 

धूम्रपान व शराब 

सिगरेट व शराब का सेवन करने से दिल की सेहत पर गहरा व बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा किसी अन्य के आसपास धूम्रपान करने से दिल को भारी नुकसान पहुंचता है। इसलिए समय रहते इस आदत को बदलने में ही भलाई है।

nari,PunjabKesari

यूं रखें दिल का ख्याल 

- रोजाना सुबह खाली पेट नारियल पानी, अनार, चुकंदर में से किसी भी जूस का सेवन करें।
- खाने में हरी सब्जियों को शामिल करें। 
- घंटों एक जगह बैठने की जगह बीच- बीच में ब्रेक लेकर थोड़ी देर टेहलें। 
- योगा व एक्सरसाइज व सैर करने की आदत डालें। 
- समय-समय पर चैकअप करवाएं। 
- ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की कोशिश करें। 
- ग्रीन व हर्बल- टी का सेवन करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static