ओट्स से लेकर चने तक ये 5 बेहतरीन फूड नहीं होने देंगे बच्चों में Diabetes
punjabkesari.in Friday, Nov 21, 2025 - 05:11 PM (IST)
नारी डेस्क: बच्चों का ब्लड शुगर मैनेज करना आज के समय में माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसकी वजह सिर्फ मीठा खाना नहीं है, बल्कि बदलती लाइफस्टाइल, कम एक्टिविटी, गलत फूड कॉम्बिनेशन और बढ़ती स्क्रीन टाइम भी है। एंडोक्राइनोलॉजिस्ट ने बच्चों में ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए 5 बेहतरीन फूड बताए हैं। ये फूड्स शुगर स्पाइक को रोकते हैं, ऊर्जा बढ़ाते हैं और ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से

ओट्स (Oats)- स्थिर शुगर के लिए बेस्ट
ओट्स में सॉल्यूबल फाइबर होता है जो शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है। सुबह नाश्ते में ओट्स खिचड़ी, ओट्स उपमा या ओट्स दलिया दे सकते हैं। यह बच्चे को लंबे समय तक फुल रखता है और ओवरईटिंग रोकता है।
चने (Chickpeas / Kabuli Chana / Kala Chana)
चने प्रोटीन + फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शुगर लेवल को स्थिर रखते हैं। भुने हुए चने, काला चना सलाद, चना चाट बच्चों के लिए हेल्दी सॉल्ट है।
दही (Yogurt / Curd)
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन को ठीक रखते हैं, जिससे शरीर में शुगर का अवशोषण संतुलित रहता है। शुगर-फ्री दही, फ्रूट्स के साथ दही, दही-चावल की छोटी सर्विंग बच्चों में शुगर बैलेंस करने में मदद करती है।
सेब (Apple)- फाइबर में रिच
सेब में पेक्टिन फाइबर होता है जो खाने के बाद शुगर लेवल को तेजी से बढ़ने नहीं देता। छिलके के साथ सेब दें, इसमें नेचुरल मिठास होती है पर शुगर स्पाइक नहीं करती।
दालें (Lentils)
दालें धीमी गति से पचने वाले कार्ब्स + प्रोटीन देती हैं। मूंग दाल खिचड़ी, मसूर दाल सूप, दाल चीला बच्चों की शुगर बहुत अच्छी तरह संतुलित रखता है।

बच्चों का ब्लड शुगर मैनेज करना क्यों है इतना मुश्किल?
बच्चे मीठा ज्यादा पसंद करते हैं, कुकीज़, चॉकलेट, पैकेज्ड जूस, शेक में हाई शुगर होती है। छोटे बच्चे खुद कंट्रोल नहीं कर पाते, जिससे ब्लड शुगर जल्दी बढ़ जाता है। बिस्किट, नूडल्स, सॉस, चिप्स में हिडन शुगर होती है। माता-पिता को लगता है कि बच्चा कम मीठा खा रहा है, पर असल में वह रोजाना काफी शुगर ले लेता है। बच्चा वही खाता है जो घर में बनता है। अगर घर में तली चीज़ें, मिठाइयाँ और फास्ट फूड का चलन ज्यादा है, तो बच्चे की हेल्थ पर जल्दी असर पड़ता है।
अतिरिक्त सुझाव डॉक्टर के अनुसार
बच्चों का शुगर मैनेज करना "मीठा बंद" करने से ज्यादा संतुलित और स्मार्ट खाने की आदतें बनाने का मामला है। डॉक्टर के अनुसार
बच्चों को पैक्ड जूस, मिठाइयां, चॉकलेट कम दें। बच्चे को छोटे-छोटे हेल्दी स्नैक्स दें। मिल्कशेक की जगह सादा दूध + बादाम दें। बच्चों के लिए नियमित खेल, आउटडोर एक्टिविटी बेहद जरूरी है

