बच्चे के चश्मे का नंबर होगा कम और उतर भी सकता है, बच्चों को दें ये देसी चीजें
punjabkesari.in Tuesday, Dec 23, 2025 - 04:44 PM (IST)
नारी डेस्क : आजकल छोटे बच्चों में भी आंखों की कमजोरी और चश्मे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। मोबाइल, टीवी, ऑनलाइन पढ़ाई और बाहर कम खेलने की वजह से बच्चों की आंखों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसे में कई माता-पिता बच्चों के चश्मे का नंबर कम करने के लिए घरेलू उपाय अपनाना चाहते हैं। आयुर्वेद और देसी नुस्खों में कुछ ऐसी चीजें बताई जाती हैं, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। इन्हीं में से एक है बादाम, मिश्री, सौंफ और काली मिर्च का मिश्रण।
आंखों की कमजोरी में फायदेमंद देसी सामग्री
इस घरेलू नुस्खे में इस्तेमाल होने वाली चीजें आमतौर पर हर रसोई में मिल जाती हैं।
बादाम (700 ग्राम): आंखों और दिमाग के लिए लाभकारी।
मोटी मिश्री (700 ग्राम): शरीर को ऊर्जा देती है।
सौंफ (100 ग्राम): आंखों की ठंडक और पाचन में सहायक।
काली मिर्च / भूरी मिर्च (100 ग्राम): पोषक तत्वों के अवशोषण में मददगार।

नुस्खा बनाने की विधि
सभी सामग्री को साफ और सूखा लें।
अब इन्हें अच्छी तरह मिलाकर मिक्सर में पीस लें।
तैयार पाउडर को किसी एयरटाइट डिब्बे में सुरक्षित रखें।
यें भी पढ़ें: कच्चा चुकंदर खाने से किन लोगों को करना चाहिए परहेज!
सेवन करने का तरीका
रोज 1 चम्मच पाउडर
रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में मिलाकर बच्चे को दें
यह उपाय लगातार 3 महीने तक किया जा सकता है।
यदि बच्चा काली मिर्च की वजह से पूरा एक चम्मच नहीं ले पा रहा है, तो
आधा चम्मच भी दिया जा सकता है, लेकिन नियमित रूप से।

इस नुस्खे के संभावित फायदे
आंखों की कमजोरी में सहायक
दिमाग और याददाश्त को मजबूती
शरीर को पोषण और ऊर्जा
आंखों की थकान कम करने में मदद।
यें भी पढ़ें : Vitamin B12 की कमी से दिमाग पर क्या असर पड़ता है?
घरेलू नुस्खा अपनानें से पहले जान लें जरूरी बातें
किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले आंखों के डॉक्टर (Eye Specialist) से सलाह जरूर लें।
बच्चे को स्क्रीन टाइम कम करवाएं।
आंखों के लिए एक्सरसाइज और बाहर खेलना भी जरूरी है।
चश्मा डॉक्टर की सलाह के बिना बंद न करवाएं।

नोट: यह नुस्खा आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन यह कोई गारंटी नहीं देता कि चश्मा पूरी तरह उतर ही जाएगा। हर बच्चे की आंखों की समस्या अलग होती है।किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले आंखों के डॉक्टर (Eye Specialist) से सलाह जरूर लें।

