Cancer की पक्की दोस्त और आपकी सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन 10 चीजें

punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 05:28 PM (IST)

 नारी डेस्क: आज के समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी बढ़ती जा रहीं है। यह एक गंभीर बीमारी का एक मुख्य कारण हमारी जीवनशैली और खानपान है। कई वैज्ञानिक अध्ययनों में यह स्पष्ट किया गया है कि कुछ खास प्रकार के खाद्य पदार्थों के लगातार सेवन से शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकसित होने की संभावना बढ़ जाती है। इस लेख में ऐसे 10 आम खाद्य पदार्थों के बारे में, बताया गया है, जिनका ज़्यादा या बार-बार सेवन करने से कैंसर होने का कारण बन सकता है।

 1. प्रोसेस्ड मीट (Processed Meat)

प्रोसेस्ड मीट वह मांस होता है जिसे लंबे समय तक स्टोर करने या उसका स्वाद बढ़ाने के लिए प्रिज़र्वेशन की प्रक्रिया से गुज़ारा गया हो। ये रसायन शरीर के अंदर जाकर N-nitroso compounds में बदल जाते हैं, जो आंतों में कैंसर पैदा कर सकते हैं।

उदाहरण: सॉसेज, हॉट डॉग, बेकन, सलामी इन सभी का ज्यादा सेवन करने से कैंसर होने का खतरा ज्यादा रहता है।
कौन सा कैंसर: कोलन (बड़ी आंत), पेट का कैंसर होता है।  

PunjabKesari

2. रेड मीट (Red Meat)

रेड मीट में उच्च मात्रा में प्रोटीन और वसा होता है, जिसे पचाने में शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। यह प्रक्रिया आंतों में सूजन और कैंसरकारी तत्वों के निर्माण को बढ़ावा देती है।

उदाहरण: गाय का मांस (बीफ़), बकरी का मांस (मटन), सुअर का मांस (पोर्क) करने से भी कैंसर होने का खतरा रहता है।
कौन सा कैंसर: इन सभी चिजों का सेवन करने से कोलन, अग्न्याशय (Pancreas), प्रोस्टेट कैंसर  हो जाता है।

3. डीप फ्राइड और जला हुआ खाना (Deep-Fried & Burnt Food)

तेज़ तापमान पर तला या जला खाना Acrylamide नामक रसायन उत्पन्न करता है, जिसे संभावित कैंसरकारी तत्व (probable carcinogen) माना जाता है।

उदाहरण: फ्रेंच फ्राइज, पकौड़े, जली रोटी, ग्रिल्ड मीट का ज्यादा सेवन करने से भी कैंसर हो जाता है।
कौन सा कैंसर: पेट, गला, मुंह और आंतों का कैंसर हो जाता है।

4. अधिक चीनी और शुगर ड्रिंक्स (Sugar & Sweetened Beverages)

ज़्यादा शक्कर से मोटापा बढ़ता है, जो कई तरह के कैंसर (जैसे ब्रेस्ट और गर्भाशय कैंसर) का कारण बन सकता है। यह शरीर में इंफ्लेमेशन (सूजन) भी बढ़ाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को विकसित करने में सहायक होता है।

उदाहरण: कोल्ड ड्रिंक, मिठाइयां, केक, कुकीज़ से भी कैंसर हो सकता है।
कौन सा कैंसर: ब्रेस्ट, गर्भाशय, कोलन, अग्न्याशय में कैंसर हो जाता है।

PunjabKesari

5. अल्कोहल (Alcohol)

अल्कोहल लिवर में टूट कर एसीटैल्डिहाइड (Acetaldehyde) नामक रसायन बनाता है, जो डीएनए को नुकसान पहुंचाकर कैंसर कोशिकाएं बना सकता है।

कौन सा कैंसर: जिससे लिवर, ब्रेस्ट, मुंह, गले और फेफड़ों का कैंसर हो जाता है।  
विशेष नोट: WHO का मानना है कि अल्कोहल की कोई भी सुरक्षित मात्रा नहीं है।

6. ज्यादा नमक वाला खाना (High-Salt Food)

अधिक नमक पेट की म्यूकस परत को नुकसान पहुंचाता है, जिससे H. Pylori जैसे बैक्टीरिया को ग्रोथ का मौका मिलता है, जो पेट के कैंसर से जुड़ा होता है।

उदाहरण: अचार, चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, डिब्बाबंद सब्जियां।
कौन सा कैंसर: पेट का कैंसर हो जाता है।

7. माइक्रोवेव पॉपकॉर्न (Microwave Popcorn)

इनकी पैकिंग में PFOA (Perfluorooctanoic Acid) नामक रसायन होता है, जो लिवर, किडनी और ब्लैडर कैंसर से जुड़ा पाया गया है।

PunjabKesari

8. आर्टिफिशियल स्वीटनर (Artificial Sweeteners)

कुछ शोधों में पाया गया है कि ये रसायन मूत्राशय (ब्लैडर) में कोशिकाओं की असामान्य ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इस पर वैज्ञानिक मतभेद है।

उदाहरण: सैकरिन, एस्पार्टेम, सुक्रालोज (डाइट ड्रिंक्स और मिठाइयां) को ज्यादा सेवन करने से भी कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

 9. डिब्बाबंद और प्रोसेस्ड फूड (Canned/Processed Food)

इनमें BPA (Bisphenol A) जैसे रसायन और प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं, जो हार्मोनल असंतुलन और डीएनए डैमेज कर सकते हैं।

कौन सा कैंसर: ब्रेस्ट, प्रोस्टेट, एंडोमेट्रियल कैंसर होता है।

10. सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स (Soda/Energy Drinks)

इनमें कृत्रिम रंग, कैफीन, हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप और एसिड होता है, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर को बढ़ावा दे सकते हैं।

कैंसर से बचने के उपाय (Prevention Tips)

ताज़ा फल और सब्जियां खाएं, घर का बना खाना अधिक खाएं, फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड कम करें, पानी और हर्बल चाय अधिक लें, धूम्रपान और शराब से दूर रहें, नियमित व्यायाम और योग अपनाएं, वज़न नियंत्रण में रखें। इन सभी नियमों का अपनी रोजाना जीवन में पालना करने से कभी कैंसर होने का खतरा नहीं रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static