10 साल बाद Actress बनने वाली हैं मां, 6 महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 05:47 PM (IST)
नारी डेस्क: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Divyanka Tripathi ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। शादी के 10 साल बाद दिव्यांका मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर इस गुड न्यूज को फैंस के साथ साझा किया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि दिव्यांका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पूरे 6 महीने तक छुपाकर रखी, जिसका किसी को अंदाजा तक नहीं हुआ।
मिड जून में होगी डिलीवरी
एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया कि उनका बच्चा मिड जून में आने वाला है। उन्होंने कहा कि वह और उनके पति Vivek Dahiya काफी समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। दिव्यांका ने बताया, हमने कोशिश की और यह खुशी हमें मिल गई। हम खुद को बहुत खुशनसीब मानते हैं। हमारे माता-पिता भी इस खबर से बेहद खुश हैं।

सबसे पहले पति को दी खुशखबरी
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पति विवेक को दी। इसके बाद दोनों ने तुरंत अपने-अपने माता-पिता को फोन कर यह खुशखबरी सुनाई। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बच्चे के जेंडर को लेकर कोई खास पसंद नहीं है। लड़का हो या लड़की, दोनों के लिए वे समान रूप से उत्साहित हैं।
यें भी पढ़ें : पुरुषों की इन आदतों से महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा
6 महीने तक कैसे छुपाई प्रेग्नेंसी?
दिव्यांका ने खुलासा किया कि उन्होंने जानबूझकर खुद को पब्लिक से दूर रखा। वह ज्यादा बाहर नहीं निकलीं, जिसकी वजह से उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने नहीं आई। लेकिन आखिरकार एक छोटी सी गलती की वजह से यह राज खुल गया। दरअसल, एक इवेंट के दौरान विवेक से उनके दोस्तों ने पूछा कि दिव्यांका काफी समय से नजर क्यों नहीं आ रही हैं। यहीं से अटकलों का दौर शुरू हुआ और खबर बाहर आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही दिव्यांका और विवेक बेबी शावर सेरेमनी का आयोजन करने वाले हैं, जिसमें परिवार और टीवी इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल होंगे।

तलाक की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब
कुछ समय पहले दोनों के तलाक की अफवाहें भी सामने आई थीं। इस पर विवेक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब उन्होंने यह खबर पढ़ी तो दोनों हंस रहे थे और आइसक्रीम खाते हुए इसे एंजॉय कर रहे थे। दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। शो Yeh Hai Mohabbatein के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद फैंस ने दोनों को डेट करने की सलाह दी। फैंस की इसी रिक्वेस्ट के बाद दोनों करीब आए और फिर साल 2016 में शादी कर ली।

