सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं Sambhavna Seth, शेयर की Good News

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 11:37 AM (IST)

नारी डेस्क: भोजपुरी स्टार, मॉडल और व्लॉगर संभावना सेठ बीते कई सालों से बच्चे के लिए तरस रही थी, लेकिन अब उनकी ये चाहत पूरी होने जा रही है। संभावना सेठ 45 साल की उम्र में जल्द ही मां बनने वाली है। वो सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। संभावना को कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

कई बार कर चुकी मां बनने की कोशिश

बता दें कि संभावना सेठ एक भारतीय अभिनेता, मॉडल, डांसर और व्लॉगर हैं। वह भोजपुरी आइटम सॉन्ग में अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। संभावना मां बनने की कई कोशिश कर चुकी हैं। उन्होंने कई दफा IVF भी ट्राई किया. मगर उन्हें अब तक मां बनने का सुख नहीं मिला है। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों और दर्द का सामना किया। वो प्रेग्नेंट भी हो गई थीं, लेकिन फिर उनका मिसकैरेज हो गया।

PunjabKesari

सरोगेसी के जरिए बनेंगी मां

हर महिला का मां बनने का सपना खास होता है, लेकिन कई बार मेडिकल कारणों से यह सफर आसान नहीं होता। ऐसे में सरोगेसी (Surrogacy) उन दंपतियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आती है, जो खुद गर्भधारण नहीं कर पाते। आधुनिक चिकित्सा ने यह संभव कर दिया है कि एक महिला दूसरी महिला के लिए गर्भ धारण कर बच्चे को जन्म दे और इस तरह मातृत्व का सपना पूरा हो सके। कई बार मां बनने की कोशिश कर चुकी संभावना सेठ इस बार सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

 

सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

संभावना सेठ ने अपनी पति के साथ सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने लिखा, ''हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब बन रही है- प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के साथ। काउंटडाउन शुरू हो चुका है।'' इसके साथ उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static