Cancer से जूझती Dipika Kakar ने शेयर की अपनी ब्लड रिपोर्ट्स, जानें कैसी है अब हालत
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 06:40 PM (IST)
नारी डेस्क : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं और इस मुश्किल दौर में भी अपने फैंस के साथ हर अपडेट साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए अपनी ताजा ब्लड रिपोर्ट्स शेयर कीं, जिसे देखकर वह भावुक हो गईं।
व्लॉग में दी हेल्थ अपडेट
अपने नए व्लॉग में दीपिका ने बताया कि उनकी ब्लड रिपोर्ट फिलहाल सामान्य आई है, लेकिन डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आगे के इलाज की तैयारी करने की सलाह दी है। रिपोर्ट देखने के बाद दीपिका खुद को संभाल नहीं पाईं और रो पड़ीं। उनके पति शोएब इब्राहिम ने इस दौरान उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा, लड़ाई लंबी है, लेकिन हम मजबूती से इसका सामना करेंगे।
कैंसर से जूझ रही हैं दीपिका
साल 2025 में दीपिका को लीवर में स्टेज 2 कैंसर ट्यूमर डायग्नोज हुआ था। इसके बाद उनकी करीब 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई, जिसमें ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। इसके बाद से वह टारगेटेड थेरेपी ले रही हैं और लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
इलाज के दौरान डर और उम्मीद दोनों
दीपिका ने बताया कि कैंसर के इलाज के बाद भी दोबारा समस्या होने का डर बना रहता है। हालांकि शोएब इब्राहिम ने बताया कि लोगों की दुआएं और सपोर्ट उन्हें हिम्मत दे रहे हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि कई लोग उनसे मिलकर अपने अनुभव और दुआएं बताते हैं, जिससे उन्हें पॉजिटिव रहने की ताकत मिलती है।
यें भी पढ़ें : लिवर प्रॉब्लम बता कर पति रोज़ लेता था ‘लाल गोली’, 10 साल बाद खुला ऐसा राज़ कि पैरों तले खिसक गई जमीन
फैंस से मांगी दुआएं
दीपिका ने अपने फैंस से दुआ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान आराम, अच्छी नींद और हल्की वॉक बहुत जरूरी है, ताकि शरीर धीरे-धीरे रिकवर कर सके। इस मुश्किल समय में शोएब लगातार उनके साथ खड़े हैं और दोनों मिलकर इस लड़ाई का सामना कर रहे हैं।

