किसी भी तरह का Cancer नहीं होने नहीं देती ये 3 चीजें, आपको इसे खाना कैसे ये पढ़ें

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 08:04 PM (IST)

नारी डेस्कः कैंसर आज के समय की एक गंभीर और तेजी से फैलने वाली बीमारी है, जो शरीर की कोशिकाओं के अनियंत्रित रूप से बढ़ने के कारण होती है। भारत में यह खतरनाक बीमारी तेजी से अपने पैर पसार रही है। यह बीमारी शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है और समय पर पहचान न होने पर जानलेवा साबित हो सकती है। बदलती जीवनशैली, खराब खान-पान, प्रदूषण और तनाव जैसे कई कारण कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं लेकिन खान-पान ऐसी चीजें भी हैं जो कैंसर कोशिकाओं को बनने ही नहीं देती है। अगर आप उन्हें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं तो आपको बहुत सी बड़ी बीमारियों से राहत मिल जाएगी।

जी हां, यह हम नहीं बल्कि आयुर्वेदिक और हर्बल मेडिसिन्स के संस्थापक  डॉ सुभाष गोयल का कहना है। उनके मुताबिक, व्यक्ति को अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो कैंसर कोशिकाओं को बनने से रोकती है। उन्होंने यूथ को बताते हुए कहा कि बच्चों को उनकी कही 3 चीजें ध्यान से नोट करनी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by रोशनी जयसवाल (@roshnijaiswal9184)

हल्दी जरूर खाएं

हल्दी यानि कुर्कमिन को अपनी डाइट में शामिल करें। हल्दी को आप किसी भी रूप में खा सकते हैं। मार्कीट में भी हल्दी का पाउडर, टेबलेट और कैप्सूल उपलब्ध है। आपको एक चुटकी पाउडर का सेवन रोजाना करना है या 1 कैप्सूल का सेवन रोज करना है। हल्दी का सेवन आप सब्जी या फिर दूध के साथ भी नैचुरल तरीके से भी कर सकते हैं। पानी में 1 चुटकी हल्दी मिलाकर भी पिया जा सकता है। 

कर्कुमिन के फायदे 

सूजन कम करता है– कर्कुमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाता है– यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
दिल को रखे स्वस्थ– कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में सहायक है।
दिमाग के लिए फायदेमंद– याददाश्त बढ़ाने और दिमाग को तेज रखने में मदद करता है।
जोड़ों के दर्द में राहत– आर्थराइटिस जैसी समस्याओं में दर्द और सूजन कम करता है।
त्वचा को बनाए चमकदार– एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार– डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है।
कैंसर से बचाव में सहायक– कर्कुमिन में मौजूद तत्व कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा करने में मदद कर सकते हैं।
वजन घटाने में मदद– मेटाबॉलिज्म को सुधारता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।
लिवर को डिटॉक्स करता है– शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है।
नोट: कर्कुमिन आमतौर पर हल्दी में पाया जाता है और इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना बेहतर होता है।
PunjabKesari

मोरिंगा पाउडर 

दूसरी चीज मोरिंगा पाउडर। रोजाना एक चम्मच मोरिंगा पाउडर का सेवन भी करें। मोरिंगा पाउडर आप सब्जी में घोल कर भी खा सकते हैं और इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। 

मोरिंगा पाउडर के कई फायदे

इम्युनिटी बढ़ाता है-इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
ऊर्जा बढ़ाता है-रोजाना सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और थकान कम होती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है- डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
दिल की सेहत के लिए अच्छा- कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।
दिमाग को तेज बनाता है- इसमें मौजूद पोषक तत्व याददाश्त और फोकस बढ़ाते हैं।
त्वचा को निखारता है-स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है।
बालों के लिए फायदेमंद- बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत करता है- कैल्शियम और आयरन की अच्छी मात्रा होती है।
डिटॉक्स में मददगार- शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में सहायक है।
वजन घटाने में सहायक- मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

वीट ग्रास से बेस्ट कुछ नहीं 

तीसरी चीज वीट ग्रास आपकी डाइट रूटीन में होनी ही चाहिए। वीट ग्रास से बेस्ट कुछ भी नहीं। आप इसका जूस, पाउडर कुछ भी ले सकते हैं। वीट ग्रास सिर्फ कैंसर कोशिकाओं को ही ठीक करने में मदद नहीं करता बल्कि यह और भी कई समस्याओं को ठीक करने में सहायक है। सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच वीट ग्रास पाउडर डालें और एक दो मिनट बाद उसे हिलाकर आराम से बैठकर सीप-सीप करके पी लें। ये तीन चीजें आपको कई बड़ी बीमारियों से बचाए रखती है। 

वीटग्रास (Wheatgrass) के फायदे 

इम्युनिटी मजबूत करता है- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।
खून को साफ करता है- वीटग्रास शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर ब्लड को प्योर करने में मदद करता है।
एनर्जी बढ़ाता है-नियमित सेवन से थकान कम होती है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
दिल की सेहत के लिए अच्छा - कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।
त्वचा को निखारता है- स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है, पिंपल्स में भी मददगार है।
बालों के लिए फायदेमंद- बालों को मजबूत और झड़ने से बचाने में मदद करता है।
पाचन सुधारता है- डाइजेशन बेहतर करता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है।
डिटॉक्स में मददगार- लिवर को साफ कर शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक- डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है।
वजन घटाने में मदद- मेटाबॉलिज्म को तेज कर वेट लॉस में सहायता करता है।

नोट: वीटग्रास का सेवन सीमित मात्रा में और बेहतर होगा कि डॉक्टर की सलाह से करें, खासकर अगर कोई बीमारी हो।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static