Kiara, Alia और Athiya तीनों के कलीरों में था कुछ ना कुछ खास, आपको किसकी Bridal Look आई पसंद?

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2023 - 03:28 PM (IST)

बॉलीवुड की क्यूट बबली गर्ल कियारा आडवाणी भी शादी के बंधन में बंध गई।  कियारा की सादगी भरी ब्राइडल लुक ने फैंस का मन जीत लिया। वह अपनी शादी में  डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट और ज्वैलरी पहने नजर आई। इससे पहले अथिया शैट्टी और आलिया भट्ट भी शादी के बंधन में बंध गई। कियारा ने अपने लहंगे से लेकर वेडिंग चूड़े तक का चुनाव एकदम हटके किया। चलिए एक नजर डालते हैं उनकी ओवरओल लुक पर और अथिया, आलिया की वेंडिंग लुक भी दिखाते हैं आपको ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

1. कियारा आडवाणी का वेडिंग लुक

अपने खास दिन पर कियारा ने पाउडर पिंक लहंगा, हीरों और पन्ना रत्न से जड़े हार के साथ टीमअप करके पहना। पन्ना जड़ाऊ हार के साथ उन्होंने वैसा ही मैचिंग मांग टीका और कंगन कैरी किए। कियारा का आउटफिट खूबसूरत रोमन वास्तुकला से प्रेरित कढ़ाई वर्क और स्वारोवस्की क्रिस्टल से एम्बेलिश्ड था। लहंगे के साथ चोली पर भी हैवी वर्क था और साथ में शाइन दुपट्टा जिससे उनकी लुक को फाइनल टच दिया गया था

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मनीष की ये डायमंड ज्यूलरी रेयर जाम्बियन एमराल्ड से सजी थी। कियारा का स्लीक गोल्ड मंगलसूत्र भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जैसा कियारा का आउटफिट था ने वैसा ही मैचिंग कलर का लाइट पिंक चूड़ा वियर किया और इसी के साथ खास थे स्टार-मून शेप कलीरें। जिसे दोनों के नाम का पहले अल्फाबेट और पैट डॉग ऑस्कर की प्यारी मैमोरी, फेवरेट डेस्टिनेशन को ध्यान में रखते हुए कस्टमाइज किया गया था। ऑस्कर सिध का पैट डॉग था जो अब दुनिया में नहीं है। बता दें कि मृणालिनी चंद्रा ने उनके लिए खूबसूरत चूड़ा औऱ कलीरा डिजाइन किए हैं जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इसके अलावा अट्रेक्शन का हिस्सा रही कियारा आडवाणी की डायमंड रिंग जिसने पूरी ब्राइडल लुक की लाइमलाइट बटोरी है। कियारा की डायमंड रिंग ओवल शेप में है जिसमें बहुत सारे हीरे जड़े हैं। इस डायमंड रिंग की कीमत सोशल मीडिया पर लाखों में बताई जा रही है। मेकअप की बात करें तो कियारा ने एकदम लाइट मेकअप चुना। छोटी सी बिंदी और लाइट पिंक ही लिपस्टिक। हेयर स्टाइल की बात करें तो सिंपल लो बन जिस पर पिंक फ्लावर लगाए गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

2. अब बताते हैं आपको आलिया भट्ट की वेडिंग लुक

आलिया भट्ट और उनके हब्बी रणबीर कपूर ने शादी के लिए डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के आउटफिट्स को चुना। दूसरी बॉलीवुड ब्राइड्स की तरह आलिया ने लहंगा नहीं पहना बल्कि सब्यसाची की एक व्हाइट- आइवरी गोल्डन साड़ी पहनी और सब्यसाची की ही स्टेटमेंट ज्वैलरी। ज्यूलरी के अलावा आलिया का मेकअप लुक सिंपल और मिनिमल था। छोटी बिंदी के साथ लाइट लिपस्टिक लगाई। हेयर बन की बजाए सेंटर-पार्टिंग कर हल्के वेवी में स्टाइल किया था। आलिया की हेड ऐक्सेसरी काफी हेवी थी और शायद इसी वजह से आलिया ने अपने बालों को बिल्कुल सिंपल रखा। आलिया के खास इनफिनिटी साइन वाले कलीरे और मंगलसूत्र भी खास अट्रैक्शन का हिस्सा रहा। आलिया ने भी मृणालिनी चंद्रा के डिजाइन किए ही स्पैशल कस्टमाइज कलीरे पहने थे जिस पर क्लाउड, बटरफ्लाई और इनफिनिटी साइन था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

3. अब बताते हैं अथिया शैट्टी की वेडिंग लुक

अथिया शैट्टी और उनके हब्बी के.एल. राहुल ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का आउटफिट चूज किया। अथिया ने भी पेस्टल शेड में व्हाइड सिल्वर आइवरी लहंगा पहना जिसके साथ उन्होंने बिर्दीचंद की हैवी ज्यूलरी और फिजीगोब्लेट के फुटवियर पहने थे। हेयरस्टाइल और मेकअप अथिया ने भी लाइट ही चुना। अथिया के कलीरे भी मृणालिनी चंद्रा ने ही डिजाइन किए थे जिस पर शादी की डेट सूरज साइन पर खूबसूरत संस्कृत श्लोक लिखे थे। तीनों के कलीरे काफी लाइमलाइट में रहे हैं। मृणालिनी चंद्रा के कलीरे डिजाइन काफी फेमस हैं बी-टाउन की हर बड़ी दीवाज ने उन्हीं के डिजाइन किए कलीरे पहने हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static