8 महीने में 80 दरिंदों ने किया रेप...13 साल की बच्ची की कहानी सुन कांप जाएगी रूह

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 02:01 PM (IST)

सरकार के लाख कोशिश के बाद भी दुष्कर्म जैसे घिनौनी वारदातों पर काबू नहीं पाया जाता है।  महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही है। अब आंध्र प्रदेश के गंटूर से भी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ 80 लोगों ने दुष्‍कर्म किया थ  

PunjabKesari
पुलिस ने सभी 80 आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनमें से 10 को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की तलाश जारी है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पुलिस के अनुसार 13 साल की बच्ची को देह व्यापार के धंधे में इस्तेमाल करने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालय में भेज दिया गया था। अगस्त 2021 में पीड़ित के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी जो अब जाकर पुलिस के हाथ लगी है।

PunjabKesari
पुलिस की मानें तो 2021 में बच्ची की मां को कोरोना हो गया था, वहां अस्पताल में मां की दोस्ती स्वर्ण कुमारी नाम की महिला से हो गई थी। मां की मौत के बाद स्वर्ण कुमारी ने बहला-फुसला कर बच्ची को गोद ले लिया। कुछ दिन बाद उसे वेश्यालय को बेच दिया, 8 महीने के बीच बच्ची से 80 लोगों ने रेप किया। उसे एक के बाद एक आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग वेश्यालय को बेचा जाता रहा।

PunjabKesari
पुलिस की मानें तो पुलिस ने 80 आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। इनमें से 35 दलाल हैं और बाकी ग्राहक बनकर पहुंचने वाले लोग हैं। इनमें से एक आरोपी  लंदन में है जिसकी तलाश जारी है।  इस मामले में एक कार, 53 मोबाइल, तीन ऑटो और तीन बाइक जब्त की जा चुकी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static